Telecom-in-India

आज 5G स्पेक्ट्रम नीलामी की प्रक्रिया का समापन हुआ हैं। इस दौरान बोली लगभग 1,50,173 करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम के लिए लगाई गई हैं। 5G स्पेक्ट्रम के लिए सबसे अधिक बोली दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने लगाई हैं। 5G स्पेक्ट्रम नीलामी की टॉप बिडर रिलायंस जियो बन चुकी हैं। 5G स्पेक्ट्रम नीलामी का दौर 26 जुलाई 2022 को प्रारंभ हुआ और 1 अगस्त 2022 को समाप्त हो गया।

लगी दोगुने प्राइस की बोली:
देश के दिग्गज कारोबारी घराने मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो, गौतम अडानी की अडानी इंटरप्राइजे लिमिटेड, सुनील मित्तल की भारती एयरटेल तथा वोडाफोन-आइडिया ने 5G एयरवेव की नीलामी में हिस्सा लिया। आपको बता दें कि पिछले साल लगभग 77,815 करोड़ रुपये की बोली 4G स्पेक्ट्रम नीलामी के दौरान लगाई गई थी जो कि 5G स्पेक्ट्रम नीलामी के दौरान इस साल दोगुनी हो गई। इसके साथ ही यह 3G स्पैक्ट्रम नीलामी 2010 की रकम 50,968.37 करोड़ से तीन गुना ज्यादा हैं।

जियो रही 5G स्पेक्ट्रम के मामले में टॉप:
एयरवेव जियो ने सबसे अधिक की प्राइस में 5G स्पेक्ट्रम नीलामी के दौरान ख़रीदा। जियो के बाद भारती एयरटेल तथा वोडाफोन-आइडिया का नंबर आता हैं। ऐसे में दावा किया जा रहा हैं कि 5G की स्पीड 10 गुना फास्ट 4G के मुकाबले रहेगी तथा इसके साथ लैग-फ्री कनेक्टिविटी मिल सकती हैं। रियल-टाइम में लाखों डिवाइस 5G कनेक्टिविटी की सहायता से कनेक्टेड होगी। इसके साथ ही डेटा तेजी से ट्रांसफर किया जा सकता हैं।

पैन इंडिया 5G नेटवर्क उपलब्ध कराएगी जियो-एयरटेल :
प्राइवेट टेलिकॉम नेटवर्क 26Mhz स्पेक्ट्रम के लिए अडानी समूह की ओर स्थापित किया जा सकता हैं। पैन इंडिया 5G नेटवर्क भारती एयरटेल तथा रिलायंस जियो दोनों की ओर से उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा हैं जबकि कुछ चुनिंदा लोकेशन में 5G नेटवर्क वोडाफोन-आइडिया मौजूद करा सकती हैं।

5G जल्द होगा कॉमर्शियली उपलब्ध:
केंद्र सरकार को आशा हैं कि 5G स्पेक्ट्रम नेटवर्क का इस साल के आखिरी तक कॉमर्शियली उपयोग किया जा सकता हैं। हालांकि 5G की प्राइस प्रारंभ में अधिक हो सकती हैं।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।