Xiaomi

चीन में 27 सितंबर को Xiaomi Civi 2 स्मार्टफोन पेश होने जा रहा हैं। दोपहर 2 बजे चीन के समयानुसार यह स्मार्टफोन पेश हो सकता हैं तथा भारतीय समयानुसार टाइम 11:30 बजे स्मार्टफोन को लॉन्च होना हैं। स्मार्टफोन का एक पोस्टर भी शाओमी ने साझा किया हैं इसमें स्मार्टफोन का रियर डिजाइन देखने को मिलेगा। 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा Xiaomi Civi 2 स्मार्टफोन में हो सकता हैं तथा LED फ्लैश भी इसके साथ उपलब्ध होगा। पैटर्न डिजाइन रियर पैनल में मौजूद कराया गया हैं। एक हालिया रिपोर्ट में स्मार्टफोन को लेकर बताया गया हैं कि टॉप पर MIUI 13 स्किन होगा तथा आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 12 के साथ यह आएगा। भारत में कथित तौर पर स्मार्टफोन पेश नहीं होगा।

कंपनी ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर Xiaomi Civi 2 स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का ऐलान आधिकारिक रुप से किया हैं। इसके मुताबिक, चीन के लोकल टाइम के अनुसार स्मार्टफोन दोपहर 2 बजे 27 सितंबर को पेश हो सकता हैं। स्मार्टफोन का मार्केटिंग पोस्टर भी साझा किया गया हैं। जिससे पता चलता हैं कि वेव पैटर्न वाला डिजाइन इसके रियर में उपलब्ध कराया गया हैं।

स्मार्टफोन के बारे में एक हालिया रिपोर्ट में कुछ और भी जानकारी सामने आई हैं। रिपोर्ट में बताया गया हैं कि आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 12 के साथ Xiaomi Civi 2 स्मार्टफोन आ सकता हैं। MIUI 13 का स्टेबल वर्जन इस स्मार्टफोन में मौजूद हो सकता हैं। इसका मतलब यह हैं कि आउट ऑफ द बॉक्स लेटेस्ट यूजर इंटरफेस के साथ यह स्मार्टफोन आने वाला हैं। स्मार्टफोन के बारे में यह भी बताया गया हैं कि इस स्मार्टफोन को भारत में शाओमी पेश नहीं करेगी।

हालांकि, इस फोन को भारत को छोड़ चीन के सिवा अन्य मार्केट्स में पेश किया जा सकता हैं। स्मार्टफोन को Xiaomi 12 Lite 5G NE तथा Xiaomi 13 Lite के नाम से अन्य मार्केट्स में पेश किया जा सकता हैं। 6.55 इंच का एमोलेड डिस्प्ले Xiaomi Civi 2 में कथित तौर पर देखने को मिल सकता हैं। स्पेशल Vlog मोड रियर कैमरा में देखने को मिल सकता हैं तथा फुलएचडी रेजॉल्यूशन इस स्मार्टफोन में उपलब्ध हो सकता हैं।

इस स्मार्टफोन के प्रोसेसर के बारे में एक और रिपोर्ट में बताया गया हैं कि Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 SoC से स्मार्टफोन लैस हो सकता हैं। 120Hz माइक्रो क्वर्ड डिस्प्ले इस फ़ोन में होने की बात बताई गई हैं। Dolby Vision सपोर्ट के साथ यह स्मार्टफोन आएगा तथा इसमें बेजल्स काफी पतले हो सकते हैं। China 3C सर्टिफिकेशन साइट पर भी 2209129SC मॉडल नंबर के साथ स्मार्टफोन स्पॉट किया जा चुका हैं। इस फोन में 67W फास्ट चार्जिंग भी बताई गई हैं तथा MDY-12-EF मॉडल नंबर के साथ फोन के चार्जिंग एडेप्टर को स्पॉट किया गया हैं।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।