ZTE Blade V40s

ZTE Blade V40s मिड रेंज स्मार्टफोन मलेशिया में ZTE ने लॉन्च कर दिया है। Unisoc चिप, 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा तथा अमोलेड डिस्प्ले इस स्मार्टफोन में दिया गया है। आइए अब हम आपको इस स्मार्टफोन के प्राइस, फीचर्स तथा स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से बताते है।

ZTE Blade V40s के स्पेसिफिकेशन्स तथा फीचर्स-

इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स तथा फीचर्स की बात की जाए तो अमोलेड डिस्प्ले 6.67 इंच की फोन में दी गई है तथा इसके साथ इसमें पंच होल डिज़ाइन है। 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो तथा फुल एचडी+ रेजॉल्यूशन 2400X1080 पिक्सल इसका डिस्प्ले है। इस फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो एंड्रॉइड 12 ओएस पर यह कार्य करता है। इस फोन के कैमरा की बात की जाए तो 8MP का सेल्फी कैमरा इस स्मार्टफोन में दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के रियर में पहला कैमरा 50MP का , दूसरा कैमरा 5MP का तथा तीसरा कैमरा 2MP का दिया गया है। वहीं, साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए दिया गया है।

इस फोन के प्रोसेसर की बात की जाए तो Unisoc T618 चिपसेट फोन में दिया गया है। इस फोन के स्टोरेज की बात की जाए तो 6GB रैम तथा 128GB इंटरनल स्टोरेज इसमें दी गई है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए इसमें माइक्रोएसडी स्लॉट भी दिया गया है। इस फोन के बैटरी की बात की जाए तो 4500mAh बैटरी इसमें 22.5W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है। इस फोन के कनेक्टिविटी की बात की जाए तो 4G VoLTE, ड्युल सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ, वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक तथा जीपीएस इसमें दिया गया है। इस स्मार्टफोन के डाइमेंशन की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन का भार 184.1 ग्राम तथा 163.5mm इसकी लंबाई, 75.8mm इसकी चौड़ाई तथा 7.6mm इसकी मोटाई है।

ZTE Blade V40s की उपलब्धता तथा प्राइस-

इस स्मार्टफोन के प्राइस की बात की जाए तो MYR 799 (तकरीबन 14,077 रूपये) इस फोन की प्राइस है। इस फोन के कलर ऑप्शन की बात की जाए तो ब्लू तथा ब्लैक कलर में यह मौजूद है। हालांकि कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि मलेशिया के सिवा अन्य मार्केट में यह लॉन्च होगा या नहीं।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है