bsnl

बहुत जल्द BSNL यानी भारतीय भारत संचार निगम लिमिटेड अपनी 4G सेवा को देशभर में शुरुआत करने जा रही है। अब आप यह सोच रहे होंगे कि देशभर में 5G मोबाइल इंटरनेट नेटवर्क लॉन्च हो गया है ऐसे में BSNL ने अभी तक 4G लॉन्च नहीं किया है। हालांकि यह सच है। परंतु कंपनी अब जल्द ही 4जी सर्विस को अपने यूजर्स के लिए शुरू करने वाली है। हर घर में बीएसएनएल की सर्विस होने की गवाही देने वाला बीएसएनएल का वह दौर 4G सर्विस लॉन्च होने के बाद वापस लौट सकता है। जानकारी के लिए बता दे कि बीएसएनएल अभी 2G और 3G नेटवर्क का उपयोग करता है। हाल ही में बीएसएनल के कुछ अपडेट्स सामने आए हैं जो कि 4G सर्विस के बारे में है। आइए अब हम इन अपडेट्स के बारे में जान लेते है।

रिपोर्ट के मुताबिक देश भर में अपनी 4जी सेवाओं को बीएसएनल नए साल से प्रारंभ कर सकती है। 4G PoC यानी प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट का ट्रायल भी BSNL ने पूर्ण कर लिया है।बता दें कि चंडीगढ़ में बीएसएनएल ने यह ट्रायल टीसीएस के साथ मिलकर पूरा किया है। टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (TCS) के साथ 26,821 करोड़ रुपए के ऑर्डर को बीएसएनल के 4G उपकरणों के लिए सरकार की मंजूरी भी मिल गई है। बीएसएनएल की 4G साइटों की स्थापना डील के बाद TCS करेगा तथा यह अपना नेटवर्क 9 साल तक बनाए रखेगा। बताया जा रहा है कि अपनी एक लाख साइट्स के लिए परचेज ऑर्डर बीएसएनल जल्द ही TCS को देने वाली है।

ऐसी उम्मीद है कि अगले साल की शुरुआत में बीएसएनएल (BSNL) अपनी 4G सेवाएं इस डील के बाद शुरू कर सकती है। कंपनी 5G नेटवर्क पर भी इसी के साथ डीप्लाय करेगी। बीएसएनएल के लिए नेटवर्क रेडियो डिवाइसेज का निर्माण टाटा संस की इकाई तेजस नेटवर्क करेगी। जानकारी के लिए बता दें कि सरकार से 1.64 लाख करोड़ रुपए का बीएसएनल को बेलआउट पैकेज मिला है। बीएसएनल अपने पुराने यूजर बेस को नेटवर्क को मजबूत बनाकर हासिल करना चाहती हैं। फिलहाल कंपनी 2G और 3G नेटवर्क का उपयोग कर रही है। बीएसएनल का 4G नेटवर्क इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा को और मजबूत करेगा, ऐसी उम्मीद की जा रही है। बीएसएनल के 4G लॉन्च करने के बाद सबसे ज्यादा 4G यूजर बेस हासिल करने वाली एयरटेल और जिओ कंपनियों को सीधी चुनौती मिलेगी।

एक ट्विटर यूजर को कुछ समय पहले ही बीएसएनएल ने बताया था कि कंपनी 4G सर्विस को अगले साल की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। कंपनी पहले 4G सर्विस को कुछ जगहों पर प्रारंभ करेगी। जिसके बाद इसका विस्तार पूरे देश में किया जाएगा।वही टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी कहा है कि बीएसएनएल की 4G सेवाएं अगले साल तक देशभर में प्रारंभ हो जाएगी।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।