जी हां, Xiaomi के नए अपकमिंग फोल्डिंग स्मार्टफोन का प्रोटोटाइप ऑनलाइन लीक हो गया है। और इसी के साथ हमें यह भी पता चलता है कि यह फोन बाकी फोल्डिंग हैंडसेट्स की तरह नहीं है, क्योंकि यह बाहर की तरफ यह फोन फोल्ड होता है, जो कि Xiaomi Foldable Phone को बाकी फोल्डेबल स्माटफोन से अलग बनाती है, क्योंकि स्मार्टफोन कंपनियों के अधिकतर फोल्डिंग फोन बाहर की तरफ ओपन होने वाले फोन हैं, लेकिन जो हमें Xiaomi फोल्डेबल स्मार्टफोन के मॉडल की लीक फोटो देखने को मिली है उसमें फोन का प्रोटोटाइप बाहर की तरफ फोल्ड होता है। आपको बता दें कि वर्तमान समय तक भी शायद ही कोई एक दो फोन ऐसे हैं जो आउटफोल्डिंग डिजाइन के साथ आते हैं। लेकिन अब शाओमी का यह फोन भी उन फोन में शामिल होने जा रहा है। इस फोन के फर्स्ट लुक के जो कुछ फोटो लीक हुए हैं उन्हें एक टिप्स्टर ने लीक किया हैं और इसी फोन से जुड़ी सारी प्राप्त जानकारी हम आपको इस पोस्ट में बता रहे हैं।
Xiaomi Company जों कि काफी बड़ी Chinese Smartphone Manufacturer Company है वह हमेशा से ही नए फीचर्स के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करती है और इसी प्रकार शाओमी आउट फोल्डिंग स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी में है लेकिन लांच के पहले ही इसके कुछ फोटो ट्विटर पर लीक हो गए हैं। इसका फर्स्ट लुक शेयर करने वाले व्यक्ति का नाम कूबा वोज्सीचॉक्सी बताया जा रहा है| Xiaomi Smartphone में आपको Snapdragon 855 प्रोसेसर दिया गया है। इसी के साथ इस फोन में X50 मॉडम 5जी सपोर्ट के लिए है। आपको बता दें कि सबसे पहले 2020 में आउटवार्ड फोल्डिंग फोन के लिए पेटेंट सामने आया था।
इसी के साथ साथ Xiaomi की आने वाली स्मार्टफोन सीरीज Xiaomi 13 को लेकर भी कई सारे लीक्स आ रहे हैं। इन्हीं बीच कुछ ऐसी खबर सामने आई है कि Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro के लिए इंटरनल टेस्टिंग एशिया के कई अलग-अलग देशों में प्रारंभ हो चुकी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस सीरीज को 2023 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। कुछ ही समय पहले को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स की वेबसाइट पर भी Xiaomi 13 स्मार्टफोन को स्पॉट किया गया था। अभी तक मिली खबरों के आधार पर बात करें तो इस सीरीज में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है।
Xiaomi 13 सीरीज के स्मार्टफोन के डिजाइन के बारे में बात करें तो इसमें आपको डिस्प्ले में पंच होल डिजाइन मिल सकता है, जिसमें फ्रंट कैमरा दीया गया है। इसी के साथ इस सीरीज के एक फोन Xiaomi 13 Pro में डिस्प्ले में E6 LTPO फीचर है और इसका रिजॉल्य़ूशन 2K का तथा डिस्प्ले साइज 6.7 इंच का बताया गया है। अभी तक के लीक्स के मुताबिक इस सीरीज में कंपनी कर्व्ड डिस्प्ले देगी। फोन के डाइमेंशन के बारे में बात करें तो 152.8 x 71.5 x 8.3mm हैं। हालांकि अभी तक कंपनी ने किसी स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं की है।






