जैसा की हम सभी जानते है कि OnePlus Nord N20 SE स्मार्टफोन को इसी साल अगस्त के महीने में कुछ गिने-चुने बाजारों में उतारा गया था। किसी भी प्रकार के ऑफिशियल लॉन्च होने की सूचना से पहले ही, OnePlus Nord Series स्मार्टफोन को चुपचाप Amazon India और Flipkart पर सेल के लिए लिस्ट कर दिया गया है। OnePlus Nord N20 SE MediaTek Helio G35 SoC पर काम करता है इस फ़ोन में आपको 6.56 इंच HD+ डिस्प्ले दी गई है और इसी के साथ 50-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। OnePlus Nord N20 SE फ़ोन 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है साथ ही में 5,000mAh की बैटरी इसमें उपलब्ध कराई गई है, जिससे यूजर को अच्छा स्टैंडबाई मिल जाता है । वनप्लस फोन को देख कर यह रीब्रांडेड Oppo A77 4G जैसा लगता है, जिसे इसी साल अगस्त महीने में भारत में लॉन्च किया गया था।
OnePlus Nord N20 SE की कीमत
भारत की ई-कॉमर्स वेबसाइट्स जैसे Amazon India और Flipkart ने OnePlus Nord N20 SE के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को अलग-अलग कीमतों के साथ वेबसाइट्स पर लिस्ट किया है। अमेजन इंडिया वेबसाइट पर यह फोन 14,588 रुपये में लिस्टेड था (Currently not available), जबकि यही स्मार्टफोन Flipkart के वेबसाइट और ऐप पर यह 14,799 रुपये में उपलब्ध है। आपको बता दें कि अमेज़न इंडिया वेबसाइट पर इस फोन के केवल सेलेस्टियल ब्लैक शेड वेरिएंट को ही लिस्ट किया गया था, जबकि फ्लिपकार्ट पर आपको सेलेस्टियल ब्लैक शेड वेरिएंट के अलावा ओएसिस ब्लू कलर ऑप्शन भी उपलब्ध मिलते है।
आपको बता दें कि OnePlus Nord डिवाइस को भारत में अनौपचारिक तरीके से लिस्ट किया जा रहा है और यही मुख्य कारण है कि भारत में नए OnePlus Nord N20 SE के लिए सेल के बाद सर्विस उपलब्ध नहीं होगी और किसी भी प्रकार की कोई वारंटी स्मार्टफोन यूजर को प्रदान नहीं की जाएगी।
OnePlus Nord N20 SE को अगस्त के महीने में ही कुछ गिने-चुने ग्लोबल मार्केट में $199 यानी भारतीय रुपयों में देखे तो करीब 15,800 रुपये कीमत पर लॉन्च किया गया था। वही दूसरी ओर, Oppo A77 4G के बारे में बात करें तो इस स्मार्टफोन की भारत में कीमत 15,499 रुपये है।
OnePlus Nord N20 SE specifications
OnePlus Nord N20 SE स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में बात करें तो लिस्टिंग के मुताबिक, यह स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित OxygenOS 12 पर काम करता है और इसमें 6.56 इंच का एचडी+ , रेजोल्यूशन 720 x 1,612 पिक्सल वाली डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा डिस्प्ले के ही सेंटर में वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ दिया गया है। OnePlus Nord N20 SE स्मार्टफोन में आपको MediaTek Helio G35 SoC प्रोसेसर दिया जाता है, इसी के साथ आपको 4GB रैम तथा 64GB स्टोरेज प्रदान की जाती है। अगर आप और स्टोरेज एक्सटेंड करना चाहते हैं तो इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी है, जिससे आप अपनी स्टोरेज को और एक्सटेंड कर सकते हैं।
इस स्मार्टफोन में आपको 5000mAh की बैटरी 33W SuperVooc चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती हैं। वही OnePlus Nord N20 SE स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप उपलब्ध कराया गया हैं।






