जैसा कि आप सभी जानते हैं टेक्नो मोबाइल कंपनी ने Tecno Phantom X की सफल सीरीज के बाद अब मार्केट में Tecno Phantom X2 सीरीज को जल्द ही लांच करने की तैयारी कर ली है| Tecno Mobile कंपनी Phantom X2 Series को दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में दुबई में लॉन्च करने वाली है। Tecno Smartphone Brand ने पिछले साल Tecno Phantom X सीरीज को मार्केट में लांच किया था और वह सीरीज काफी ज्यादा प्रचलित हुई थी। हाल ही में लंदन शहर में हुए एक इवेंट के दौरान टेक्नो कंपनी ने इसकी सक्सेसर सीरीज के लॉन्च की घोषणा कर दी है। कुछ रिपोर्ट की माने तो Techno Company द्वारा लॉन्च की जाने वाली इस अपकमिंग सीरीज में कंपनी Tecno Phantom X2 और Tecno Phantom X2 Pro को लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा भी Tecno Phantom X2 सीरीज के बारे में काफी कुछ जानकारियां निकल कर सामने आई है, तो चलिए इस सीरीज के बारे में आपको हम विस्तार से बताते हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में काउंटरपॉइंट रिसर्च के द्वारा लंदन में एक इवेंट आयोजित किया गया था जिसमें Tecno Smartphone Company ने Phantom X2 सीरीज के लॉन्च की घोषणा कर दी है। Tecno Phantom X2 और Tecno Phantom X2 Pro के साथ ये सीरीज जल्द ही दुबई से सभी उपलब्ध देशों में लांच होने जा रहा है, जी हां यह Tecno Phantom X2 Global Launch होगा जिसके बाद टेक्नो फैंटम एक्स2 और टेक्नो फैंटम एक्स2 प्रो स्मार्टफोन अलग-अलग देशों के विभिन्न बाजारों में सेल के लिए और सभी ई-कॉमर्स वेबसाइट जैसे ऐमेज़ॉन फ्लिपकार्ट पर भी यह मोबाइल सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। Tecno Smartphone Company ने Tecno Phantom X2 और Tecno Phantom X2 Pro को लॉन्च करने के लिए 7 दिसंबर की तारीख निर्धारित की है। कुछ सूत्रों की माने तो Phantom X2 सीरीज में टेक्नो कंपनी द्वारा कैमरा क्वालिटी में सुधार किया जाएगा जिससे मोबाइल फोटोग्राफी में सुधार आ सकता है। Techno X2 Series मे लो-लाइट में भी बेहतर फोटोग्राफी एक्सपीरियंस यूजर्स को देने का लक्ष्य रखा गया है। इसी के साथ साथ इस सीरीज के फोन में इसके अलावा मल्टी एक्सपोजर और कॉम्प्लेक्स एचडीआर शूटिंग मोड भी जोड़े किए जा सकते हैं।
Tecno Phantom X2 Specifications
अब हम बात कर लेते हैं तो Tecno Phantom X2 और Tecno Phantom X2 Pro Specifications के बारे में, Phantom X2 और X2 Pro में आपको MediaTek Dimensity 9000 SoC Processor देखने को मिलेगा। हालांकि अभी तक यहां साफ नहीं हो पाया है कि यह प्रोसेसर Tecno Phantom X2 बेस मॉडल में होगा या फिर Tecno X2 Pro मॉडल में। यह ऑक्टाकोर चिपसेट होगा जिसमें 3 GHz पर Cortex-X2 का एक कोर, 2.85GHz पर तीन A710 कोर और 1.8 GHz पर चार पावर एफिशिएंट कोर प्रोवाइड किए जा सकते हैं।
आपको बता दें कि Tecno Smartphone Company ने यह दावा किया है कि Tecno Phantom X2 सीरीज में कंपनी की अब तक की सबसे बेहतरीन इनोवेशन देखने को मिलेगी। इसी के साथ में इसमें टॉप एंड चिपसेट होगा जो कि TSMC 4 nm प्रोसेस पर बेस्ड रहने वाला हैं। जिसके सहायता से Tecno Company बेहतर परफॉर्मेंस और कम पावर खपत यानी अधिक समय तक मोबाइल स्टैंड बाय करने का वादा करती है।
आपको यह ज्ञात ही होगा कि पिछले वर्ष Tecno Phantom X को लॉन्च किया था। पिछले साल मई 2021 के महीने में इसे लॉन्च किया गया था। Tecno Phantom X Smartphone को 25,999 रुपये की Market price पर उतारा गया था। Tecno Phantom X फोन में आपको 8GB रैम और 256जीबी स्टोरेज मिलती है। साथ ही आपको इस मोबाइल के साथ 33W फास्ट चार्जिग का सपोर्ट भी दिया जाता है। इसी के साथ साथ इस फोन की एक और खास बात यह थी कि परफॉर्मेंस को और अधिक बढ़ाने के लिए यह 5GB तक वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करता है, जिससे आप 5GB वर्चुअल रैम अलग से और ऐड कर सकते हैं।






