जैसा कि आप जानते हैं कि भारत के कुछ चुनिंदा महानगरों में 5G इंटरनेट सेवाएं शुरू की गई है, जिसके साथ ही अब 5G मोबाइल इंटरनेट सेवाएं देश के बाकी सभी शहरों में भी काफी तेज गति से लांच की जा रही हैं। भारत की 2 सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) पहले ही अपनी 5G सर्विसेज लॉन्च कर दी हैं, और यह सेवाएं बाकी शहरों में भी तेजी से पहुंचाई जा रही है। देश में 5G इंटरनेट सेवाओं की शुरुआत के साथ ही 5G स्मार्टफोन्स की डिमांड भी बढ़ना शुरू हो गई है। स्मार्टफोन बनाने वाली लगभग सभी कंपनियां भारत में अपने-अपने 5G स्माटफोन लॉन्च कर चुकी है तथा और नए-नए 5G इनेबल्ड स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में लगी हैं।
इसी बीच अगर हम ध्यान दे तो Reliance Jio ने पिछले साल जुलाई के महीने में आधिकारिक रूप से यह बयान जारी करके कहा था कि जिओ का भी अपना एक 5G स्मार्टफोन लॉन्च होगा, और बड़ी खबर यह है कि पहला Reliance Jio 5G Smartphone बहुत जल्द भारत के मार्केट में लॉन्च होने वाला है, क्योंकि जिओ की तरफ से घोषणा करने के बाद से ही लोग रिलायंस जियो के 5G स्मार्टफोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हमारे पास Reliance Jio Smartphone से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारी है, जिसको पढ़कर आपको काफी खुशी मिलेगी।
जिओ कंपनी ने अपने Reliance Jio 5G Smartphone को Jio Phone 5G नाम दिया है। आपको बता दें कि Jio Phone 5G स्मार्टफोन को गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है, जिसकी मदद से हमें Jio Phone 5G कि कुछ जरूरी स्पेसिफिकेशन के बारे में भी जानकारी मिलती है। खबर आ रही है कि Jio Phone 5G भारतीय बाजारों में बेहद जल्द ही देखने को मिल सकता है। इस स्मार्टफोन की गीकबेंच लिस्टिंग के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार Jio Phone 5G का मॉडल नंबर LS1654QB5 है। प्रोसेसर के बारे में बात करें तो Jio Phone 5G में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। स्मार्टफोन के प्रोसेसर को Adreno 619 GPU का सपोर्ट ऐड किया गया है। और ऐसा कहा जा रहा है कि इसे स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 480+ SoC उपस्थित हो सकता है, क्योंकि यही प्रोसेसर ही क्वालकॉम का शुरुआती 5G प्रोसेसर है।
अभी तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक घोषणा या बयान जारी करके यह नहीं बताया गया है कि Jio Phone 5G में स्नैपड्रैगन 480+ प्रोसेसर दिया जाएगा। लेकिन वही गीकबेंच लिस्टिंग के माध्यम से जानकारी मिलती है कि Jio Phone 5G Smartphone में 4GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती हैं।
Reliance Jio 5G Smartphone की गीकबेंच लिस्टिंग के माध्यम से यह जानकारी भी प्राप्त हुई है कि Jio Phone 5G Smartphone एंड्रॉयड के 12 वर्जन देखने को मिल सकता है, साथ ही हमारे लिए गर्व की बात यह है कि Jio Phone 5G भारत का हीं प्रगति ऑपरेटिंग सिस्टम देखने को मिलने वाला है। आपको बता दें कि गीकबेंच लिस्टिंग के साथ ही अगर इसके कोर टेस्ट के बारे में बात करें तो सिंगल कोर टेस्ट का स्कोर 549 है तथा मल्टी कोर टेस्ट में जियो फोन 5G को 1661 का स्कोर प्राप्त हुआ है।
आपको बता दें कि Jio Phone 5G Smartphone की गीकबेंच लिस्टिंग के साथ ही, इस स्मार्टफोन के कई फीचर्स के बारे में भी डिटेल्स लीक हो गई हैं। Reliance Jio के इस 5G Smartphone में हमें 6.5 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, साथ ही अगर बैटरी के बारे में बात करें तो इस स्मार्टफोन की बैटरी 5000mAh की होगी। यह स्मार्टफोन 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा। साथ ही Jio Phone 5G में हमें डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, जबकि फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।






