भारत की सबसे ज्यादा प्रसिद्ध सॉफ्टवेयर कंपनी से लेकर ऑटोमोबाइल कंपनी तक कई सारे अलग-अलग प्रकार फील्ड में प्रगति करने वाले Tata Group ने अब एक और नया फैसला लिया है, Tata Group Company Infiniti Retail ने भारत में Apple के प्रोडक्ट्स बेचने वाले 100 स्टोर्स खोलने की योजना बनाई है। एक मीडिया रिपोर्ट के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि भारत में खुलने वाले इन स्टोर्स में लोगों को एप्पल कंपनी के सभी लोकप्रिय प्रोडक्ट जैसे आईफोन और आईपैड, मैकबुक आदि सभी की बिक्री की जाएगी।
आपको बता दें कि नवंबर माह में ही यह जानकारी प्राप्त हुई थी कि टाटा ग्रुप एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर कंपनी Wistron की जो भारत में फैक्टरी उपलब्ध है उसको करीब 5,000 करोड़ रुपये में खरीदने पर चर्चा कर रहा है। यह कंपनी दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक में स्थित हैं, आपको बता दें कि इस फैक्ट्री को टाटा ग्रुप में शामिल करने की डील सफल नहीं हो पाई थी लेकिन ऐसे में टाटा ग्रुप ने विस्ट्रॉन के साथ ज्वाइंट वेंचर बनाने पर विचार करना शुरू कर दिया है। जैसा कि आप जानते हैं कि Infiniti Retail इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स को भारत में बेचने वाले स्टोर्स की चेन को Croma द्वारा सुचारू रूप से चलाया जाता है। अर्थात भविष्य में ऐसा हो सकता है कि हमें आईफोन और आईपैड जैसे एप्पल कंपनी के प्रोडक्ट क्रोमा स्टोर पर देखने को मिल सकते हैं | कुछ समय पहले ही Tata Electronics जोकि टाटा ग्रुप की ही कंपनी है वह पहले ही तमिलनाडु के होसुर में अपनी फैक्टरी से कंपोनेंट्स को मैन्युफैक्चरिंग करके एप्पल को सप्लाई करती है।
वर्तमान समय में एपल के लिए कुल 3 कंपनियां कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करती हैं, जो कि पेगाट्रॉन, विस्ट्रॉन और फॉक्सकॉन है | यही तीन कंपनियां भारत में एप्पल के प्रोडक्ट आईफोन्स आदि को असेंबल करती हैं। भारत में iPhone की सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के बारे में बात करें तो वह बेंगलुरु के पास होसुर मैं बनने वाली है। आईफोन की इस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में करीब 60,000 वर्कर्स काम करेंगे। अमेरिकी कंपनी Apple ने आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग का कॉन्ट्रैक्ट Tata Electronics को दिया है। भारत में पहले से ही आईफोन के मैन्युफैक्चरिंग करने वाली कंपनियां Foxconn, Wistron और Pegatron है, इन्हीं कंपनियों के प्लांट में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग सुचारू रूप से की जा रही है।
भारत के टेलीकॉम और IT मिनिस्टर श्री Ashwini Vaishnaw ने कहा था कि, ” अमेरिकी कंपनी एप्पल के प्रोडक्ट आईफोन को मैन्युफैक्चर करने के लिए भारत में सबसे बड़ी फैक्टरी बेंगलुरु के निकट होसुर में बनाई जा रही है। श्री अश्विनी वैष्णव जी द्वारा यह भी जानकारी दी गई थी कि यह फैक्ट्री इतनी बड़ी होगी कि इसमें एक साथ करीब 60,000 वर्कर्स प्रतिदिन काम करेंगे, जिससे भारत में कई लोगों को रोजगार भी प्राप्त होगा। कंपनी के अंदर काम करने वाले इन वर्कर्स में हजारीबाग और रांची की करीब 6,000 आदिवासी महिलाएं भी होने वाली है, इन आदिवासी महिलाओं को आईफोन बनाने की ट्रेनिंग प्रदान की जा रही है।”
पहले से ही भारत में आईफोन मैन्युफैक्चरिंग करने वाली कंपनी फॉक्सकॉन ने भी देश में अगले 2 वर्षों के अंतराल में ही अपने वर्कफोर्स को 4 गुना तक बढ़ाने का प्लान बनाया है। साथ ही कुछ ही समय पहले Apple कंपनी ने पहली बार यह ऐतिहासिक फैसला लेते हुए कहा था कि कंपनी भारत में ही AirPods और Beats हेडफोन का कुछ प्रोडक्शन शुरू करने वाली है। आपको बता दें कि भारत से आईफोन का एक्सपोर्ट अप्रैल के महीने से एक अरब डॉलर से भी अधिक हो गया है। ऐसे आंकड़ों को देखकर यह साफ तौर पर कहा जा सकता है कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की राह पर काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। Apple कंपनी के वर्तमान एक्सपोर्ट रेट से अगले साल मार्च का महीना आते आते यह आंकड़ा 2.5 अरब डॉलर के पार तक जा सकता है।






