Oneplus 10T

चीन में 17 दिसंबर को जानी-मानी स्मार्टफोन कंपनी वनप्लस अपने एक नए प्रोडक्ट की अनाउंसमेंट करने जा रहा है। इससे पूर्व OnePlus अपने मौजूदा स्मार्टफोन के स्पेशल एडिशन के लॉन्च के बारे में लोगों को संकेत दिया है अर्थात उन्हें टीज किया है| वनप्लस स्माटफोन कंपनी ने Disney के साथ कोलैबोरेशन में एक स्मार्टफोन लॉन्च करने के बारे में बताया है जो कि पूरी तरह से एक मार्वल-थीम्ड स्मार्टफोन होने वाला है। वनप्लस स्माटफोन कंपनी के इस मार्बल एडिशन स्मार्टफोन को ऑफिशियल रुप से OnePlus 10T Marvel Edition Box नाम रखा गया है। यह स्मार्टफोन खासतौर पर मार्वल फैन के लिए एक तोहफे के रुप में लांच किया गया है|

OnePlus 10T Marvel Edition Box Details

आधिकारिक रूप से वनप्लस इंडिया ने इस मार्वल-थीम्ड स्मार्टफोन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस स्पेशल एडिशन OnePlus 10T से जोड़ी तमाम सारी डिटेल्स आपको रेड केबल क्लब के माध्यम से 17 और 19 दिसंबर के बीच प्रदान की जाएगी। वैसे आपको बता दें कि, OnePlus 10T Marvel Edition Box स्मार्टफोन को शॉप डिज्नी इंडिया ने अपने ऑनलाइन स्टोर पर अभी से ही लिस्ट कर दिया है, जिसके साथ हमें इस स्मार्टफोन से जुड़ी सभी जानकारी वहीं पर प्राप्त हो गई है। इस लिस्टिंग के माध्यम से जो हमें जानकारी प्राप्त हुई है उसके अनुसार, इस मार्वल-थीम्ड स्मार्टफोन OnePlus 10T Marvel Edition Box मैं हमें निम्न प्रकार के नए नए फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं:-

  1. आयरन मैन केस
  2. कैप्टन अमेरिका पॉप-सॉकेट
  3. ब्लैक पैंथर स्टैंड

OnePlus 10T Marvel Edition Box के बारे में बात करें तो इसमें आपको OnePlus 10T का 16GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट देखने को मिलने वाला है। इसी के साथ ही हैं स्मार्टफोन Moonstone Black कलर देखने को मिलेगा जिसके साथ में प्री-एप्लाइड स्क्रीन प्रोटेक्टर भी साथ में ऐड किया हुआ रहेगा। इसी के साथ ही हैं स्मार्टफोन वनप्लस के बाकी स्मार्टफोन के बॉक्स के जैसे ही रेगुलर बॉक्स आइटम के साथ दिया जाएगा। OnePlus 10T Marvel Edition Box में आपको 160W SuperVOOC चार्जर, प्रोटेक्टिव केस, सिम ट्रे इजेक्टर और USB Type-C केबल दिया जाएगा । अगर बात करें Marvel Edition OnePlus 10T Smartphone की कीमत के बारे में तो डिज्नी इंडिया पर लिस्ट करते समय इसकी कुल कीमत ₹55,999 रुपए रखी गई है जो कि लगभग $680 के बराबर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जो OnePlus 10T नॉर्मल रेगुलर मार्केट वेरिएंट है उसकी कीमत भी इस OnePlus Marvel Edition स्मार्टफोन के बराबर है। भारत में वनप्लस 10T को अगस्त 2022 के महीने में लॉन्च किया गया था तथा अगस्त माह के अंत तक यह भारतीय स्मार्टफोन बाजार में सभी जगह उपलब्ध हो गया था।

OnePlus 10T Marvel Edition Box Speciality

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि OnePlus 10T Marvel Edition Smartphone काफी लिमिटेड मॉडल ही उपलब्ध होंगे जिसके कारण इस मार्वल थीम्ड पैकेज को केवल रेड केबल क्लब मेंबर्स के लिए एक प्रकार की प्रतिस्पर्धा के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा और इसी कारणवश वनप्लस स्माटफोन कंपनी ने यह अनाउंसमेंट को क्लब के माध्यम से ही किया है। साथ ही ऐसा भी अनुमान लगाया जा रहा है कि इस लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन को बाकी दूसरे बाजारों में उपलब्ध नहीं करवाया जाएगा। और ऐसा इसलिए क्योंकि वनप्लस एक ऐसी स्मार्टफोन कंपनी है जो अपने स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन्स को एक निश्चित समय तक रखने के लिए तथा उस स्पेशल स्मार्टफोन को एक लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन बनाने के लिए जाना जाता है।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।