भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) के कई अलग-अलग प्रकार के प्रीपेड प्लान (Prepaid Plan) यूजर्स के लिए अवेलेबल रहते हैं। जिओ के कुछ यूजर लोंग टर्म वैलिडिटी वाला प्लान लेना प्रेफर करते हैं तथा कुछ ऐसे यूजर्स भी होते हैं जो शॉर्ट टाइम प्लान लेते हैं। साथ ही कुछ यूजर ऐसे भी होते है जो 3 माह या 6 माह की वैधता वाला प्रीपेड प्लान लेते हैं।
कुछ यूजर्स ऐसे भी होते हैं जो कि रिलायंस जिओ के प्रीपेड प्लान में एसी सुविधा देखना चाहते हैं, जिसमें कम दिनों की वैधता मिले पर प्रीपेड प्लान में कई नए बेनिफिट्स देखने को मिले और उस प्रीपेड प्लान की कीमत भी सबसे कम हो! जी हां दोस्तों आज हम आपको रिलायंस जिओ के एक ऐसे प्रीपेड प्लान के बारे में जानकारी देंगे, जिसमें आपको कम कीमत पर काफी ज्यादा बेनिफिट देखने को मिलने वाले है। रिलायंस जिओ के इस प्रीपेड प्लान में आपको वैलिडिटी सीमा भी अधिक दी जाती है और साथ ही महत्वपूर्ण बेनिफिट जैसे अनलिमिटेड कॉलिंग, हाई स्पीड इंटरनेट भी मिलती है। रिलायंस जिओ के इस प्रीपेड प्लान के बारे में सारी जानकारी आपको इस पोस्ट में आगे विस्तार पूर्वक दी गई है।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि Reliance Jio अपने सभी उपभोक्ताओं के लिए हमेशा से ही काफी सस्ता प्रीपेड प्लान पेश करती आ रही है। और जिस प्लान के बारे में हम आज बात कर रहे हैं प्लान में आपको 1GB हाई स्पीड डेटा प्रतिदिन के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। रिलायंस जिओ के इस प्रीपेड प्लान की कीमत मात्र 149 रुपये है, अर्थात आप ₹149 में इस प्लान को एक्टिवेट करके इसका आनंद उठा सकते है। रिलायंस जिओ के इस प्रीपेड प्लान में आपको 150 रुपये से भी कम की कीमत में फुल पैसा वसूल सेवाएं देखने को मिलती है। इस प्लान को पैसा वसूल प्लान इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इसमें आपको 1GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा डेली बेसिस पर यूज करने के लिए मिलता है, लेकिन मान लीजिए कि अगर आपकी इंटरनेट की डेली लिमिट खत्म हो जाती है तो उसके बाद भी आपको 64kbps की डाटा स्पीड के साथ इंटरनेट प्रदान किया जाने वाला है। साथ ही आपको अनलिमिटेड कॉलिंग भी प्रदान की जाती है, इस प्लान की वैधता 20 दिनों की रहती है।
अभी तक बताए गए सभी बेनिफिट्स के अलावा भी बात करें तो रिलायंस जियो के इस सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान में आपको हर दिन के लिए 100 SMS फ्री में भेजने की सुविधा भी मिलती है। रिलायंस जियो द्वारा लांच किया गया यह प्रीपेड प्लान ऐसे उपभोक्ताओं के लिए काफी मददगार साबित होगा जो कि जिओ का एक कम पैसों का प्लान लेना चाहते थे जिसमें उन्हें अनलिमिटेड कॉलिंग और हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा भी प्राप्त हो जाए। इन सभी के अतिरिक्त भी Reliance Jio इस प्लान में आपको कुछ अतिरिक्त लाभ भी प्रदान देता हैं जिसमें आपको जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी प्रदान किया जाता है। आपको बता दें कि जियो ऐप्स की सूची में JioCinema, JioTV, JioCloud और JioSecurity ऐप्स शामिल है जिन का सब्सक्रिप्शन आपको इस प्रीपेड प्लान के साथ मिलता है। अगर आप अलग-अलग चैनल के टीवी शो देखना चाहते हैं तो आप जियो टीवी तथा अगर आप मूवीस के शौकीन है तो आप जिओ सिनेमा के माध्यम से लेटेस्ट मूवी देख सकते हैं।
इस प्लान में आपको Jio के एक महत्वपूर्ण एप्लीकेशन JioSecurity का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है जिसके माध्यम से आप अपने स्मार्टफोन में उपस्थित जरूरी एवं संवेदनशील डेटा जैसे पिन नंबर, अकाउंट नंबर और, पासवर्ड आदि को आसानी से सुरक्षित रख सकते हैं। उसी प्रकार आप JioCloud App मदद से अपने स्मार्टफोन के डाटा को क्लाउड में स्टोर कर सकते हैं, यह सुविधा आपके स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने पर बेहद ही उपयोगी साबित होती है और JioCloud ऐप में आपको स्टोरेज खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ती है। अगर आप रिलायंस जिओ के इस प्रीपेड प्लान के बारे में इस पोस्ट में दी गई जानकारी के अतिरिक्त भी अगर किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप रिलायंस जिओ कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके डीटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।






