Infinix Zero 5G 2023

Infinix स्मार्टफोन कंपनी का नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने वाला है, इस स्मार्टफोन का नाम Infinix Zero Ultra है। यह स्मार्टफोन बाकी स्मार्टफोन से काफी ज्यादा खास होने वाला है क्योंकि इस मोबाइल में आपको कई नए हाई एंड फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं, जिसमें सबसे खास है कि आपको इस स्मार्टफोन में 200MP का कैमरा देखने को मिलने वाला है। Infinix Smartphone कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन Infinix Zero Ultra को भारत में लॉन्च करने के बारे में कोई आधिकारिक सूचना प्रदान नहीं की गई है तथा इस स्मार्टफोन की प्राइस भी अभी तक भारतीय मार्केट के हिसाब से निर्धारित नहीं की गई है। लेकिन आपको बता दे की स्मार्टफोन के ऑफिशियली लांच होने से पहले ही एक लेटेस्ट लीक में इस स्मार्टफोन का इंडियन मार्केट में प्राइस भी लीक हो गया है। साथ ही आपको बता दें कि इस लेटेस्ट लीक में इस बात पर दावा किया गया है कि Infinix Zero Ultra Smartphone के रिटेल बॉक्स के माध्यम से ही प्राइस सबके सामने आया है।

भारत के स्मार्टफोन मार्केट में नए स्मार्टफोन Infinix Zero Ultra को 20 दिसंबर को लॉन्च किया जा रहा है। लेकिन इसके आधिकारिक रूप से लॉन्च से पहले प्राइस डिटेल्स इंटरनेट पर लीक हो गए हैं। आपको बता दे कि Phoneev की तरफ से एक रिपोर्ट में दावा किया गया है जिसमें यह बताया गया है कि इनफिनिक्स स्मार्टफोन कंपनी का नया मोबाइल फोन Infinix Zero Ultra को भारत लॉन्च की जाने वाली रिटेल प्राइस 49,999 रुपये होगी लेकिन आप इसे 44,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यह लीक पब्लिश करने वाले पब्लिकेशन का कहना है कि इस स्मार्टफोन की कीमत फोन के रीटेल बॉक्स पर दर्शाई गई है। आपको बता दें कि Infinix Zero Ultra ग्लोबल लेवल पर अक्टूबर महीने में ही लॉन्च हो चुका है।

Infinix Smartphone कंपनी के नए स्मार्टफोन Infinix Zero Ultra में फ्लैगशिप लेवल स्पेक्स देखने को मिलते हैं । आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को ग्लोबल लेवल पर उपलब्ध वेरिएंट स्मार्ट फोन को कीमत 520 डॉलर यानी भारतीय रुपयों में 42,400 रुपये में लॉन्च किया गया है। हाल ही में हुए लीक के माध्यम से हमें स्मार्टफोन की कीमत इसके ग्लोबल वैरीअंट की कीमत के करीब-करीब बराबर ही बताई गई है, क्योंकि ऑनलाइन लिक की गई जानकारी के माध्यम से स्मार्टफोन की कीमत 44,000 रुपये के लगभग है।

Infinix Zero Ultra Smartphone के स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी प्रदान करें तो इस स्मार्टफोन में आपको 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ सिंगल वेरिएंट लॉन्च के बाद देखने को मिलने वाला है। बात करें इस स्मार्टफोन के लुक्स के बारे में तो Infinix Zero Ultra 5G दो कलर वेरिएंट Genesis Noir और Coslight Silver के साथ मार्केट में उपलब्ध होने वाला है।

Infinix Zero Ultra Smartphone 5G के साथ आता है, इसमें आपको 6.8 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। यह स्मार्टफोन Android 12 बेस्ड XOS 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर सुचारू रूप से काम करने वाला है। बात करें अगर इस स्मार्टफोन के सबसे जरूरी भाग प्रोसेसर की तो इसमें आपको MediaTek Dimensity 920 SoC प्रोसेसर देखने को मिलने वाला है। इस Infinix Smartphone में आपको 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 180W थंडर चार्ज को सपोर्ट करती हैं, चार्जर की मदद से आप अपने इस स्मार्टफोन को मात्र 12 मिनट में ही पूरी तरह से चार्ज कर सकते है।

स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें आपको ब्लूटूथ, जीपीएस, वाईफाई 6 , यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, और 5जी सपोर्ट देखने को मिलता है। Infinix Zero Ultra स्मार्टफोन में आपको तीन कैमरा मॉड्यूल का सेट देखने को मिलने वाला है जिसमें मैन कैमरा 200 मेगापिक्सल का हे, दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का दिया गया है, और अंत में एक और तीसरा कैमरा है जो कि 2 मेगापिक्सल का है। बात करें इसके सेल्फी कैमरा के बारे में तो इस स्मार्टफोन में आपको फ्रंट साइड में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा प्रदान किया गया है।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।