लोग इस बात का अनुमान लगा रहे थे कि जैसे ही भारत में 5G टेक्नोलॉजी लांच होगी,उसी के साथ हि उन्हें काफी तेजी से नेटवर्क स्पीड देखने को मिलेगी और हुआ भी कुछ ऐसा ही जबसे देश में 5G सर्विस लॉन्च हुई है, उसके बाद से ही यूजर्स को काफी तेज गति से इन्टरनेट मिलना शुरू हो गया है। और यह बात हाल ही में जारी हुई रिपोर्ट के आधार पर पता चलती है, इस रिपोर्ट के अनुसार 5G नेटवर्क शुरू होने के बाद अब यूजर्स इसकी सुपर फास्ट इंटरनेट स्पीड सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। आपको बता दें कि हमारे देश में 5G की तेज नेटवर्क की स्पीड को देखते हुए 4G की तुलना में 5G यूजर्स की मात्रा भी बहुत अधिक बढ़ रही है, क्योंकि लोग अब 5G के तेज स्पीड का इंटरनेट इस्तेमाल कर रहे हैं। भारत में 5G नेटवर्क की शुरुआत चरण दर चरण हुई है, इसमें सबसे पहले 5G नेटवर्क को कुछ महानगरों से शुरू किया गया तथा अब काफी तेजी से यह भारत के बाकी शहरों में भी 5G पहुच रहा है और रोजाना कई लाखों लोग इसका इस्तेमाल आसानी से कर रहे हैं।
भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनियों में एक Airtel कुछ ही समय पहले अपनी 5G सेवाएं लॉन्च करी है। इस के अलावा Reliance Jio भी अभी बीटा टेस्टिंग कर रहा है, इसके पश्चात देश में 5G नेटवर्क का लाभ उठाने वाले यूजर्स की संख्या काफी ज्यादा बढ़ने वाली हैं। आपको बता दें कि नेटवर्क इंटेलिजेंस और इनसाइट्स फर्म Opensignal ने एक रिपोर्ट में डाटा शेयर किया है, जिसमे 1 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2022 तक के समय अवधि में भारत में यूजर्स का 5G नेटवर्क का अनुभव कैसा रहा है, उसके बारे में जानकारी प्रदान करी है।
नेटवर्क इंटेलिजेंस और इनसाइट्स फर्म Opensignal के अनुसार, भारत में 5G नेटवर्क के लॉन्च होने के बाद जिन यूजर्स ने इस नेटवर्क का उपयोग किया है उन्हें अपने मोबाइल एक्सपीरियंस में काफी ज्यादा उन्नति देखने को मिली है। इस रिपोर्ट के अनुसार ऐसी भी जानकारी प्राप्त हुई है कि 5G नेटवर्क की स्पीड 4G से काफी ज्यादा तेज है, 4G नेटवर्क का इस्तेमाल करने वाली की तुलना में 5G नेटवर्क का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को मोबाइल पर औसतन 16.5 गुना तेज स्पीड प्राप्त हुई हैं। जो यूजर्स 5G नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं उनकी डाउनलोड स्पीड 242.1 Mbps तक की है तथा 4G नेटवर्क वाले यूजर्स की डाउनलोड स्पीड औसतन 14.7 Mbps तक की हैं।
अब अगर हम बात करें 4G नेटवर्क तथा 5G नेटवर्क की अधिकतम डाउनलोड स्पीड के बारे में तो एक रिपोर्ट के मुताबिक 4G नेटवर्क की अधिकतम स्पीड 59.5 Mbps तक की थी तथा इसकी तुलना में 5G नेटवर्क की अब तक की अधिकतम डाउनलोड स्पीड 690.6 Mbps तक दर्ज की गई थी जो कि 4G इंटरनेट सर्विस से 11.6 गुना अधिक थी। डाउनलोडिंग स्पीड के बाद अब बात करें अपलोडिंग स्पीड की तो अपलोड करने के मामले में भी 5G नेटवर्क, 4G से काफी ज्यादा तेज हैं। रिपोर्ट के माध्यम से प्राप्त डाटा के अनुसार, 4G नेटवर्क की अपलोड स्पीड 3.9 Mbps थी तथा इसके मुकाबले एवरेज 5G नेटवर्क की अपलोड स्पीड 21.2 Mbps थी जो कि 4G नेटवर्क से करीब 5.4 गुना तक तेज थी।
भारत के इन शहरों में पहुंच चुका है 5G नेटवर्क
भारत में 5G नेटवर्क की शुरुआत करने वाली टेलीकॉम कंपनी Airtel ने देश के कुल 12 शहरों मैं सबसे पहले 5G नेटवर्क को लांच किया है, इन शहरों में मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, सिलीगुड़ी, पानीपत, बेंगलुरु, पटना, गुरुग्राम, गुवाहाटी, वाराणसी, नागपुर और हैदराबाद आदि है जिनमें सबसे पहले 5G नेटवर्क पहुंचाया गया है। आपको बता दे कि पुणे के एयरपोर्ट पर 5G नेटवर्क अवेलेबल था, परंतु भारतीय टेलीकॉम डिपार्टमेंट के आदेश के कारण इस पर वर्तमान समय में रोक लगा दी गई है।
अब बात कर लेते हैं भारत की टॉप टेलीकॉम कंपनी में से एक Reliance Jio के बारे में तो इन्होंने 5G बीटा की टेस्टिंग कुछ शहरों में शुरू कर दी है, जिनके नाम दिल्ली-एनसीआर,गुजरात (33 डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर), मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, पुणे, नाथद्वारा, वाराणसी, कोलकाता और हैदराबाद आदि हैं जिनमें जियो कि यह सेवाएं उपलब्ध है। और जिस प्रकार से 5G नेटवर्क तेजी से फैल रहा है उससे यह अनुमान लगाना गलत नहीं होगा कि कुछ ही महीनों के पश्चात भारत के लगभग सभी शहरों में 5G नेटवर्क उपलब्ध हो सकता है।






