Apple

दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन मेनुफेक्चर कंपनी Apple द्वारा साल 2022 में अप्रैल महीने से लेकर दिसंबर माह तक के अन्तराल के बीच भारत से 2.5 अरब डॉलर से अधिक के iPhones का एक्सपोर्ट किया है। आपको बता दें की यह एक्सपोर्ट गत वर्ष अमेरिकी कंपनी Apple के भारत से कुल एक्सपोर्ट का करीब करीब दोगुना हो गया है। जिससे साफ तौर पर यह समझा जा सकता है कि अमेरिकन कंपनी एप्पल को चीन में अपने स्मार्टफोन के प्रोडक्शन में बढ़ती जा रही मुश्किलों के कारण कंपनी अपने डिवाइसेज के प्रोडक्शन को भारत में शिफ्ट करने मैं काफी तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है।

Bloomberg की रिपोर्ट के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि वर्तमान वित्तीय वर्ष पहले 9 माह के अंतराल के दौरान भारत से Wistron और Foxconn प्रत्येक कंपनी ने हि करीब एक अरब डॉलर से भी ज्यादा के Apple Devices को दूसरे देशों में एक्सपोर्ट किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि Wistron और Foxconn कंपनी भारत में एपल के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने का कार्य करती हैं। पिछले साल चीन में मैन्युफैक्चरिंग करने वाली फॉक्सकॉन कंपनी की फैक्ट्री में वर्कर्स के मैनेजमेंट से विवाद और तोड़फोड़ के कारण आईफोन के प्रोडक्शन में कमी आई और इसके साथ ही चीन में महामारी का दोबारा तेजी से बढ़ना भी आईफोन के प्रोडक्शन में कमी का एक मुख्य कारण साबित हुआ ।

ऐसी स्थिति में एप्पल कंपनी ने चीन से अपने आईफोन तथा बाकी डिवाइसेज का भी प्रोडक्शन का कुछ हिस्सा चीन से हटाकर दूसरे देश में शिफ्ट करने की प्लानिंग की। ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में सबसे ज्यादा मार्केट शेयर रखने वाली एप्पल कंपनी ने पिछले साल लांच की गई अपनी नई आईफोन सीरीज के कुछ मॉडल्स की असेंबलिंग को भारत में ही शुरू किया था। इसी के साथ अब यह भी सुनने में आ रहा है कि टाटा कंपनी भी भारत में आईफोन मैन्युफैक्चरिंग के लिए अपनी फैक्ट्री शुरू करने जा रही हैं |

भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) के माध्यम से पिछले साल के आखिरी में भारत ने दो कंपनियों Padget Electronics और Foxconn के लिए इंसेंटिव के लिए सहमति भी प्रदान करी है। Foxconn कंपनी को 357.17 करोड़ रुपये का इंसेंटिव प्राप्त होगा तथा Padget Electronics कंपनी को 58.29 करोड़ रुपये के इंसेंटिव दिया जाएगा। आपको बता दें कि इस इंसेंटिव प्रपोजल के बारे में भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स एंड IT मिनिस्ट्री के अंतर्गत गठित उच्चाधिकार प्राप्त कमेटी द्वारा विचार किया जाता है। इस कमेटी के सदस्यों में नीति आयोग के CEO Param Iyer, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड IT मिनिस्ट्री के सेक्रेटरी, DPIIT के सेक्रेटरी तथा कुछ अन्य योग्य सदस्य शामिल हैं।

सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी एप्पल के लिए भारत में iPhone की मैन्युफैक्चरिंग फॉक्सकॉन द्वारा की जाती है तथा जो Padget Electronics Company है वह Motorola Smartphone का निर्माण भारत में करती है। PLI यानी प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव योजना के अंतर्गत, वर्तमान समय तक 14 अलग-अलग सेक्टर्स की करीब 7,717 कंपनियों को इंसेंटिव प्रदान किया गया हैं। इस पीएलआई योजना के माध्यम से भारत सरकार का मुख्य उद्देश्य देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना है, क्योंकि मैन्युफैक्चरिंग अधिक होगी तो देश से एक्सपोर्ट को बढ़ावा प्राप्त होगा, और इसीलिए इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार इन कंपनियों को इंसेंटिव प्रदान करती है।

एप्पल कंपनी के जिन आईफोन का निर्माण भारत में होता है उन्हें अधिकतर यूरोप और मिडल ईस्ट में एक्सपोर्ट करने का कार्य है। लेकिन आपको बता दें कि, एप्पल कंपनी के आईफोन कुल प्रोडक्शन के लिहाज से देखा जाए तो इस सूची में भारत की हिस्सेदारी बेहद ही कम है। लेकिन जिस प्रकार से समय के साथ भारत से एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी देखी जा रही हैं जिससे भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश को एक काफी बड़ा प्रोडक्शन हब बनाने और दुनिया की सभी कंपनियों के लिए अपने मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को भारत में शुरू करने के लिए एक सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है इसी के साथ अगर भारत में प्रोडक्शन तेजी से बढ़ेगा तो बाकी कंपनियों के लिए भारत देश चीन में हो रही मैन्युफैक्चरिंग कर रही कंपनियों के लिए विकल्प बन सकता है।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।