श्रीलंका के खिलाफ हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला भारतीय टीम ने 4 विकेट से अपने नाम कर लिया है इस जीत में केएल राहुल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम ने इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है। मैच में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद श्रीलंकाई टीम 39.4 ओवर में 215 रनों के स्कोर पर ही ढेर हो गई। जिसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर 46.2 ओवर में जीत हासिल कर ली।
भारतीय टॉप ऑर्डर हुआ फैल
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम का टॉप ऑर्डर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाया। मैच में कप्तान रोहित शर्मा 21 गेंदों में मात्र 17 रन बनाकर ही आउट हो गए तो वहीं शुभमन गिल ने भी 12 गेंदों में केवल 21 रन ही अपनी टीम के लिए जोड़ें। एक समय में भारतीय टीम ने 86 रनों के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे जिसके बाद हार्दिक पांड्या ने पारी को संभालते हुए 53 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली इसके अलावा मैच में श्रेयस अय्यर ने 33 गेंदों में 28 रन बनाए। वहीं श्रीलंका की ओर से चामिका करुणारत्ने और लाहिरू कुमार आने दो दो विकेट लिए।
केएल राहुल ने खेली अर्धशतकीय पारी
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में केएल राहुल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 93 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, वही मैच में केएल राहुल ने कुल 64 रन बनाते हुए हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। इस दौरान केएल राहुल ने 103 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके भी लगाए।
भारतीय गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन
कोलकाता के ईडन गार्डन में हो रहे श्रीलंका बनाम भारत के दूसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका की टीम को 39.4 ओवर में 215 रनों के स्कोर पर ही ढेर कर दिया। इस दौरान चाइनामैन के नाम से मशहूर कुलदीप यादव ने 10 ओवर में गेंदबाजी करते हुए 51 रन दिए और 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने 5.4 ओवर में 3 विकेट अपने नाम किए और केवल 30 ही रन विरोधी टीम को दिए। वहीं इसके अलावा उमरान मलिक ने दो और अक्षर पटेल को भी एक सफलता हाथ लगी।
भारतीय टीम ने किया सीरीज पर कब्जा
पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम में नुवानिदु फर्नांडो की अर्धशतक की बदौलत 215 बनाए थे। वहीं श्रीलंका की ओर से कुशल मेंडिस ने 34 तथा दुनिथ वेलालागे ने 32 रनों की पारी खेली। गौरतलब है कि तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने 2 मुकाबले जीतते हुए इस सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। जानकारी के लिए बता दें कि इस सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 जनवरी रविवार को खेला जाएगा।







