श्रीलंका के खिलाफ हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। वहीं श्रीलंका के खिलाफ इस सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला 15 जनवरी को खेला जाना है। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर श्रीलंका को क्लीन स्वीप करना चाहेगी, तो वहीं श्रीलंका की टीम इस आखिरी मुकाबले को जीतने का भरपूर प्रयास करेगी। बता दे कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा तीसरे वनडे मुकाबले में अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकते है। इस दौरान वह टीम में खराब फॉर्म से जूझ रहे खिलाड़ी को टीम से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं आइए अब हम आपको श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले की संभावित प्लेइंग इलेवन बताते है।
रोहित-शुभमन करेंगे ओपनिंग
श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करेंगे। पहले वनडे मुकाबले में शुभमन गिल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 70 रनों की पारी खेली थी। वहीं कप्तान रोहित शर्मा भी अभी अच्छे फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं वही इन दोनों बल्लेबाजों के बाद तीसरे नंबर पर भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बल्लेबाजी करने के लिए आएंगे। गौरतलब है कि श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में विराट कोहली ने शतक लगाया था।
मिडिल ऑर्डर में होंगे बदलाव
गौरतलब है कि श्रीलंका के खिलाफ शुरुआती 2 वनडे मैचों में श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया गया था। परंतु वह दोनों ही मुकाबलों में खुद को साबित करने में नाकामयाब रहे। ऐसे में उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। वही विकेटकीपिंग के लिए केएल राहुल बड़ी जिम्मेदारी निभाते हुए दिखाई देंगे। दूसरे वनडे मुकाबले में केएल राहुल ने बेहतरीन पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई थी। वही केएल राहुल के बाद नंबर 6 पर हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने के लिए आएंगे।
इन गेंदबाजों पर रहेगी बड़ी जिम्मेदारी
श्रीलंका के खिलाफ शुरुआती दो मुकाबलों में उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इन तीनों गेंदबाजों के अलावा कुलदीप यादव ने भी पहले मुकाबले में अच्छा खेल दिखाया था। वही श्रीलंका के खिलाफ तीसरे मुकाबले में भी यही गेंदबाज श्रीलंका को क्लीन स्वीप देने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेंगे। ऑल राउंडर के रूप में अक्षर पटेल टीम में मौजूद रहेंगे।
तीसरे वनडे मुकाबले के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, उमरान मलिक।







