IND v/s SL 3rd ODI

टीम इंडिया ने आखरी वन डे मुकाबले को 317 रनो के बड़े अंतर से जीतते हुुए यह सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।

तीसरे वन डे मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका के सामने 391 रनो का लक्ष्य रखा था।

टीम इंडिया की ओर से विराट कोहली ने अपना 74 वा शतक लगाते हुए 110 गेंदों पर 166 रन बनाए।

विराट के अलावा शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेलते हुए 116 रन बनाए।

मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने 42 और श्रेयस अय्यर ने 38 रन बनाए।

श्रीलंका की ओर से कसून रजिता और लाहिरू कुमारा ने 2-2 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम मात्र 73 रनो पर ही ढेर हो गई।

श्रीलंका की ओर से नुवानिदु फर्नाडो 19 रन, दासुन शनाका 11 रन और कासुन रजिता ने 13 रन बनाए।

श्रीलंका की ओर से 8 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए

इसके अलावा मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने भी 2 विकेट चटकाए।

----->

Share

Hindi News Oispice