एक सरकारी आदेश के बाद गूगल तथा एप्पल ने अपने ऐप स्टोर से लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया को हटा दिया है। इसकी पुष्टि TOI Tech-Gadgets Now को गूगल के एक प्रवक्ता ने की है। पिछले वर्ष गेम को पेश किया गया था, 2020 में भारत सरकार द्वारा सुरक्षा कारणों से पबजी मोबाइल को इसके पिछले वर्जन के बाद बैन कर दिया गया था। लेखन के वक्त, BGMI के निर्माता क्राफ्टन द्वारा पबजी न्यू स्टेट विकसित किया गया है, यह एप्पल तथा गूगल प्ले ऐप स्टोर दोनों पर डाउनलोड करने के लिए मौजूद है। इस लेख को लिखने के वक्त, अपने स्मार्टफोन पर पहले से ही जिन यूज़र के पास बीजीएमआई इनस्टॉल है, गेम खेलने में अभी भी वे सक्षम है।
BGMI पिछले वर्ष हुआ था पेश-
भारत में जब बीजीएमआई ने पिछले वर्ष अपने वापसी की तो निर्माता क्राफ्टन ने कहा कि भारतीय यूज़र तथा चीन स्थित टेनसेंट के डेटा के साथ उसने संबंध तोड़ दिए है। माइक्रोसॉफ्ट के साथ Azure के लिए भी बीजीएमआई की मेजबानी के लिए कंपनी ने करार किया था। माइक्रोसॉफ्ट की सार्वजनिक क्लाउड कंप्यूटिंग सेवा Azure है, जो कि वैश्विक स्तर पर अपने गेम चलाने, विकसित करने तथा बनाने के लिए गेम क्रिएटर्स को सशक्त बनाती है। अब तक एप्पल ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, ऐप स्टोर पर भारत में यह गेम मौजूद नहीं है।
अभी हटाने का कारण नहीं चला पता-
अभी बीजीएमआई पर बैन की वजह का पता नहीं चला है। अभी तक बैन के बारे में आईटी मंत्रालय ने कुछ नहीं कहा है। बैन की पुष्टि गेम पब्लिशर क्राफ्टन ने भी की है तथा बताया कि स्पष्टीकरण मांगने वाले अधिकारियों से वह बात कर रहा है। पबजी पर बैन लगाने के तकरीबन एक साल बाद भारत द्वारा बीजीएमआई बैन हुआ है। चीनी प्रकाशक टेनसेंट गेम्स के साथ संबद्धता के लिए पबजी को बैन कर दिया गया था। टेनसेंट से नाता क्राफ्टन ने पबजी बैन होने के बाद तोड़ लिया। पबजी गेमिंग ऐप पर 117 अन्य मोबाइल ऐप के साथ सितंबर 2020 में सरकार ने बैन लगा दिया था।






