टीम इंडिया श्रीलंका को वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद अब न्यूजीलैंड के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज और T20 सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं। बता दे कि भारतीय टीम इस समय शानदार फॉर्म में चल रही है। हाल ही में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2 शतक लगाए हैं तो वही बाकी खिलाड़ी थी ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे मुकाबला 317 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। वही अब श्रीलंका सीरीज जीतने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। जिसका पहला मुकाबला 18 जनवरी को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित होगा।
देखा जाए तो भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबलों में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। आखिरी बार न्यूजीलैंड की टीम साल 2017 में वनडे सीरीज के लिए भारत आई थी। हालांकि इस सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। वही ओवरऑल देखा जाए तो इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 113 बार आमने सामने हुई है जिसमें भारतीय टीम ने कुल 55 मैच अपने नाम किए हैं तो वहीं न्यूजीलैंड टीम ने 50 वनडे मैचों में जीत दर्ज की है वही 7 मुकाबले बेनतीजा रहा तथा एक मुकाबला टाई रहा।
गौरतलब है कि भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां पर भारत ने अब तक कुल 6 वनडे मुकाबले खेले हैं जिसमें से भारतीय टीम ने 3 मैचों में जीत दर्ज की है तथा तीन मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। वहीं न्यूजीलैंड की टीम इस मैदान पर अपना पहला वनडे मैच खेलने उतरेगी।
भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज मैच शेड्यूल
जानकारी के लिए बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 18 जनवरी को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा तो वही इस वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 21 जनवरी को रायपुर में होगा। तीसरा यानी आखिरी मुकाबला 24 जनवरी को इंदौर में खेला जाना है। वही वनडे सीरीज खत्म होने के बाद दोनों टीमों के बीच t20 सीरीज का आयोजन भी होगा।







