तीसरे वनडे मैच से पहले टीम इंडिया के 3 खिलाड़ी पहुंचे उज्जैन के महाकाल मंदिर।
बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा वनडे मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाना है।
तीसरे वनडे मुकाबले से पहले भारतीय टीम के सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने पहुंचे।
जहां पर तीनों ही खिलाड़ी भस्म आरती में शामिल हुए। तीनों ही खिलाड़ियों ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
बता दें कि 28 दिसंबर 2022 को ऋषभ पंत का एक कार एक्सीडेंट हो गया था जिसके बाद वह भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है।
भारतीय टीम ने इस सीरीज का पहला मुकाबला 12 रनों से तथा दूसरा मुकाबला 8 रनों से जीता था।
वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 24 जनवरी को इंदौर में खेला जाना है।
गौरतलब है कि न्यूजीलैंड की टीम भारत में अब तक एक भी वनडे सीरीज नहीं जीत पाई है
मैच का लाइव प्रसारण आप डीडी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं
Visit
OiSpice
----->
Share
Hindi News Oispice
Hindi News
Oispice