Ind vs Nz T20 सीरीज कल से होगी शुरू, यहां देखें पूरा शेड्यूल! – भारतीय टीम ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज की थी। जिसके बाद भारतीय टीम वनडे क्रिकेट में दुनिया की नंबर वन टीम बन गई। टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज जीतने के लिए तैयारियां कर रही है। बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा ने की थी। तो वही टी 20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा को आराम दिया गया है।
जानकारी के लिए बता दे कि बाएं हाथ के स्पिनर ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने इस सीरीज से छुट्टी ली है वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में कुलदीप यादव की वापसी हुई है। बता दे कि इस सीरीज में लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ को भी जगह मिली है। पृथ्वी शॉ ने घरेलू क्रिकेट के सभी प्रारूपों में हाल ही में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में संजू सैमसन चोटिल हो गए थे, जिसके बाद से ही वह टीम से बाहर चल रहे हैं। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए जितेश शर्मा दूसरे विकेटकीपर के रूप में टीम के साथ शामिल रहेंगे।
मिचेल सैंटनर करेंगे न्यूजीलैंड की कप्तानी
गौरतलब है कि भारत बनाम न्यूजीलैंड टी 20 सीरीज में टिम साऊदी और केन विलियमसन दोनों ही नहीं खेलेंगे। इस दौरान मिचेल सेंटनर न्यूजीलैंड की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। वहीं भारतीय टीम की कमान स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सौंपी गई है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड T20 मैच शेड्यूल
27 जनवरी – पहला टी20, जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची
29 जनवरी – दूसरा टी20, इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
1 फरवरी – तीसरा टी20, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
भारतीय टीम स्क्वाड
हार्दिक पांड्या (C), सूर्यकुमार यादव (Vc), जितेश शर्मा (wk), ईशान किशन (wk), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, पृथ्वी शॉ
न्यूजीलैंड टीम स्क्वाड
मिचेल सेंटनर (C), डेन क्लीवर (wk), डेवोन कॉनवे (vc), फिन एलेन, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर,माइकल रिपन, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, हेनरी शिप्ले







