Ind vs Aus

9 फरवरी से शुरू होगी भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज, यहां देखें पूरा शेड्यूल – जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज की है। वही मौजूदा समय में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के ही खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज खेल रही है। जिसका आखिरी मुकाबला 1 फरवरी को खेला जाएगा। वहीं इसके बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। जानकारी के लिए बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करते हुए दिखाई देंगे।

टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया 18 सदस्यीय टीम का ऐलान

गौरतलब है कि 9 फरवरी से शुरू होने वाली भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने 18 सदस्यीय टेस्ट टीम की घोषणा कर दी है। बता दें कि इस बार ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क पहले टेस्ट मुकाबले में टीम के साथ शामिल नहीं रहेंगे, इसका कारण यह है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान मिचेल स्टार्क की उंगली में फ्रैक्चर हो गया था जिसके कारण वह पहले टेस्ट मुकाबले से बाहर रहेंगे। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया टीम ने भारत के खिलाफ 4 स्पिन गेंदबाजों को टीम में जगह दी है। वहीं इस बार ऑस्ट्रेलिया की टीम में कुछ युवा और अनकैप्ड खिलाड़ी को भी शामिल किया गया है।

रविंद्र जडेजा की हुई वापसी

लंबे समय से क्रिकेट से बाहर चल रहे भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए रविंद्र जडेजा को भारतीय टीम स्क्वाड में शामिल किया गया है। वहीं जडेजा के अलावा पहली बार टेस्ट टीम में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को भी मौका दिया गया है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा करेंगे।

पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर),विराट कोहली, शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, सूर्यकुमार यादव, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज शेड्यूल

9 से 13 फरवरी – पहला टेस्ट मैच, नागपुर

17 से 21 फरवरी – दूसरा टेस्ट मैच, दिल्ली

1 से 5 मार्च – तीसरा टेस्ट मैच, धर्मशाला

9 से 13 मार्च – चौथा टेस्ट मैच, अहमदाबाद

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।