India vs England U-19 Final

भारत बनाम इंग्लैंड अंडर 19 महिला विश्व कप का फाइनल कल होगा आयोजित, जानिए कहां और कैसे देखें मैच – गौरतलब है कि आईसीसी ने पहली बार महिलाओं के लिए अंडर 19 वर्ल्ड कप का आयोजन किया है। वही शेफाली वर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने अभी तक इस टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वहीं अब भारतीय महिला टीम वर्ल्ड कप के खिताब से केवल एक जीत दूर है। बता दें कि इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कल यानी 29 जनवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच पोचेफस्ट्रूम के सेनवेस पार्क में भारतीय समयानुसार शाम 5:15 बजे से आयोजित किया जाएगा।

पहले वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन

साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे आईसीसी अंडर-19 T20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम ने शानदार खेला है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अब तक सेमीफाइनल समेत कुल 6 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 5 मुकाबलों में भारतीय महिला टीम ने जीत दर्ज की है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था, वही टीम इंडिया ने अब तक श्रीलंका, स्कॉटलैंड, यूएई, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड को हराया है।

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सफर

  1. साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया
  2. यूएई को दी 122 रनों से मात
  3. स्कॉटलैंड के खिलाफ 83 रनों से जीत
  4. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट से मिली हार
  5. श्रीलंका को 7 विकेट से हराया
  6. न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर फाइनल का टिकट लिया

टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों ने मचाया धमाल

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले ही सीजन में 18 साल की भारतीय बल्लेबाज श्वेता सहरावत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस टूर्नामेंट में श्वेता सहरावत ने सबसे ज्यादा 292 रन बनाए हैं। इसके बाद शेफाली वर्मा का नाम आता है जिन्होंने 6 मैचों में 157 रन बनाए हैं। बता दें कि शेफाली भारतीय महिला सीनियर टीम की भी महत्वपूर्ण सदस्य है। इसके अलावा गेंदबाजी की बात की जाए तो लेग स्पिनर पार्शवी चोपड़ा ने इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 मैचों में 9 विकेट अपने नाम किए हैं। वही न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में पार्शवी चोपड़ा प्लेयर ऑफ द मैच भी रही थी, इस दौरान उन्होंने 20 रन देते हुए 3 विकेट चटकाए थे।

भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच कहां खेला जाएगा?

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला पोचेफस्ट्रूम के सेनवेस पार्क में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला?

भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले के लिए 29 जनवरी को शाम 4:45 पर टॉस होगा तथा 5:15 पर मैच शुरू होगा।

कब और कैसे देखें लाइव मैच?

अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकते हैं।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।