India Vs England U19 Woman world cup 2023

भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराते हुए अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है।

पोचेफस्ट्रूम में आयोजित फाइनल मुकाबले में भारतीय कप्तान शेफाली वर्मा ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम केवल 68 रन पर ही ढेर हो गई।

इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा 19 रन मैकडोनाल्ड ने बनाए, वही कप्तान ग्रेस स्क्रीवेंस ने 5 रन बनाए।

भारतीय टीम की ओर से अर्चना देवी, तितास साधु और पार्श्वी चोपड़ा ने 2-2 विकेट चटकाए।

इसके अलावा सोनम यादव, शेफाली वर्मा और मन्नत कश्यप ने एक एक विकेट लिया।

वही 69 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से कप्तान शेफाली वर्मा ने 15 रन तथा श्वेता सहरावत ने 5 रन बनाए।

इसके अलावा सौम्या तिवारी और  गोंगडी तृषा ने 24-24 रन बनाए।

बता दें कि इंग्लैंड की ओर से हेना बेकर, ग्रेस स्क्रीवेंस और एलेक्सा स्टोनहाउस ने एक एक विकेट लिया।

Visit OiSpice

----->

Share

Hindi News Oispice