IND vs NZ 2nd T20

भारत ने दूसरे टी 20 मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज की है।

इस मुकाबले में जीत के बाद 3 मैचों की टी 20 सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है।

बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम केवल 99 रन ही बना पाई।

न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान मिचेल सेंटनर ने नाबाद 19 रन बनाए।

वही भारतीय टीम की ओर से बेहतरीन गेंदबजी करते हुए अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए।

इसके अलावा हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल ने एक एक विकेट लिया।

100 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की ओर से कप्तान हार्दिक ने नाबाद 15 तथा सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 26 रन बनाए।

वही न्यूजीलैंड की ओर से माइकल ब्रेसवेल और ईश सोढ़ी ने एक-एक विकेट लिया।

बता दें कि इस सीरीज का आखरी और निर्णायक मुकाबला 1 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा

----->

Share

Hindi News Oispice