smartwatch

चाइना की काफी प्रसिद्ध इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट मैन्युफैक्चर कंपनी Redmi द्वारा Redmi Smart Band 2 Smartwatch को जापान के मार्केट में लॉन्च किया है। रेडमी कंपनी की इस स्मार्ट वॉच के बारे में जानकारी देते हुए आपको बता दे की कंपनी द्वारा आधिकारिक रूप से इस Redmi Band 2 स्मार्ट वॉच को 2022 के आखिरी महीने यानी दिसंबर में चाइना में पेश किया था तथा उसके बाद से ही कंपनी द्वारा इस स्मार्ट बैंड को बहुत जल्द यूरोप में उपलब्ध कराया जाएगा । इस पोस्ट के माध्यम से आज हम आपको Redmi Smart Band 2 Smartwatch में मिलने वाले फीचर्स तथा स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

Redmi Smart Band 2 Smartwatch Price

अब हम इस Redmi Smartwatch की कीमत और उपलब्धता के बारे में बात करें तो रेडमी कंपनी द्वारा जापान में Redmi Smart Band 2 Smartwatch की कीमत ¥4,990 निर्धारित करी है, जिसे भारतीय रुपए में बताएं तो इसकी कीमत करीब 3,114 रुपए होती है। लेकिन लांच के समय रेडमी की इस स्मार्ट वॉच पर ऑफर अवेलेबल रहेगा जिसके कारण ग्राहक इसे अर्ली ऑफर के माध्यम से सिर्फ ¥4,490 ( भारतीय रुपयों में करीब 2,832 रुपये) में खरीद सकते हैं, आपको बता दें कि यह ऑफर केवल 6 फरवरी तक ही उपलब्ध है।

Redmi Smart Band 2 Smartwatch स्पेसिफिकेशंस

अब बात करते हैं Redmi Band 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में, सबसे पहले आपको बता दें कि Redmi Band 2 Smartwatch में 1.47 इंच की TFT LCD डिस्प्ले प्रदान की गई है जिसमें आपको 172 x 320 पिक्सल का रेजोल्यूशन देखने को मिलता है, साथ ही 450 nits तक पीक ब्राइटनेस तथा 247 ppi पिक्सल डेंसिटी भी प्रदान की गई हैं। स्मार्ट वॉच की डिस्प्ले में 100 से भी अधिक वॉच फेस प्री-लोड हैं। इसी के साथ साथ आप चाहे तो इस बैंड के वॉच फेस को कस्टमाइज भी आसानी से कर सकते है, और यदि आप चाहे तो अपनी गैलरी से फोटो को लेकर उसे अपनी रेडमी स्मार्टवॉच के वॉइस फेस पर भी यूज़ कर सकते हैं।

Redmi Band 2 Smartwatch के बाकी और फीचर्स के बारे में बात करें तो इस स्मार्ट वॉच में हार्ट रेट मॉनिटरिंग सेंसर और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग सेंसर प्रदान किए गए है जिसके माध्यम से आपको कई अलग-अलग हेल्थ फंक्शन की सुविधा मिलती है। इसी के साथ साथ Redmi Band 2 Smartwatch बैंड में आप अपनी स्लीप क्वालिटी के बारे में भी काफी सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते है। इसके अतिरिक्त इस स्मार्ट वॉच में स्टेप काउंटर और फीमेल हेलथ ट्रैकिंग फीचर भी कंपनी द्वारा प्रोवाइड किए गए है। इसी के साथ-साथ यदि आप खेलकूद व्यायाम आदि करते हैं तो आपके लिए इस स्मार्ट वॉच में 30 अलग-अलग प्रकार के स्पोर्ट्स मोड प्रदान किए गए हैं जिसमें आपको सभी प्रकार के एक्टिविटी को ट्रैक करने की सुविधा मिलती हैं फिर भले ही आप आउटडोर रनिंग कर रहे हो या फिर योग से लेकर अन्य स्पोर्ट्स एक्टिविटी कर रहे हैं तो उन सभी को आप इसके माध्यम से बड़ी आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।

इसी के साथ साथ बाकी अन्य फीचर्स के बारे में बात करें तो Redmi Smart Band 2 में 210mAh की बैटरी देखने को मिलती हैं जिसे यदि आप एक बार चार्ज करते हैं तो वह 14 दिनों तक चलती हैं अर्थात बैटरी बैकअप प्रोवाइड करती हैं। इसी के साथ साथ इंटेसिव यूसेज के साथ भी 6 दिनों तक के नॉनस्टॉप बैटरी लाइफ यूजर्स को मिल जाएगी। इस स्मार्ट वॉच को चार्ज करने के लिए एक स्पेशल मैग्नेटिक चार्जर दिया जाता है। इसी के साथ साथ अंत में Redmi Smartband 2 के बारे में सबसे खास फीचर यह भी बता दें कि इस स्मार्ट वॉच में 5ATM सर्टिफिकेशन प्रदान की गई है, जो कि रेडमी की इस स्मार्टवॉच को 50 मीटर तक की वॉटर रेजिस्टेंट की सुविधा देता है।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है