Reliance Jio का तेजी से बढता 5G Network अब पहुचा हरिद्वार में, इसी के साथ अब 226 शहरों में मिलेगी 5G सर्विसेज – देश में 5G की शुरुआत होने के साथ ही भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio द्वारा 5G टेस्टिंग को सफलतापूर्वक कर लिया गया था। इसके बाद से ही जिओ कंपनी तेजी के साथ भारत के अलग-अलग शहरों में 5G नेटवर्क पहुंचाने में जुट गई थी और इसी कड़ी में अब नया नाम एक और शहर का जुड़ गया है।
रिलायंस जिओ कंपनी ने हरिद्वार में Jio 5G Network की शुरुआत की हैं। हरिद्वार में अपने 5G सर्विसेज की शुरुआत करने के साथ ही अब रिलायंस जिओ कंपनी द्वारा अपना 5जी नेटवर्क भारत के अलग-अलग कुल 226 शहरों तक सफलतापूर्वक पहुंचा दिया है। टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो द्वारा आधिकारिक रूप से यह जानकारी प्रदान की गई कि हरिद्वार में जिओ का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स इस 5G सर्विसेज के अंतर्गत किसी भी प्रकार की अतिरिक्त शुल्क प्रदान किए 1 Gbps+ की स्पीड तक बिना किसी समस्या के अनलिमिटेड डेटा का उपयोग करने के लिए रिलायंस जिओ कंपनी द्वारा निमंत्रित किया जाएगा।
बात करें उत्तराखंड राज्य में रिलायंस जिओ द्वारा अपनी 5G सर्विसेस प्रोवाइड करने की तो इस राज्य में कुल दो शहर ऐसे बन चुके हैं जहां 5G नेटवर्क की शुरुआत की गई है जिनमें पहला नाम उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का है तथा दूसरा नाम अब हरिद्वार का बनने जा रहा हैं। उत्तराखंड के इन दोनों शहरों में आप रिलायंस जिओ का 5G नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami द्वारा रिलायंस जियो की 4जी सेवाएं राज्य में शुरू करने पर यह बयान दिया गया है कि, ” पूरे उत्तराखंड के लिए यह बेहद ही एक खुशी की बात है कि भारत के सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो द्वारा राजधानी देहरादून के बाद अब हरिद्वार में भी अपनी 5G नेटवर्क सर्विसेज शुरू कर दी है। हरिद्वार में अपने 5G नेटवर्क सर्विसेज की शुरुआत करने से यहां पर भारत तथा बाकी अन्य देशों से भी आने वाले तीर्थ यात्रियों को 5G नेटवर्क से बहुत अधिक लाभ पहुंचेगा।”
जैसा कि हम जानते हैं भारत की दो सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियां वर्तमान समय में 5G नेटवर्क सर्विसेस प्रोवाइड कर रही हैं। इन कंपनियों का नाम Reliance Jio और Bharti Airtel है। भारत के टेलीकॉम क्षेत्र की इन दोनों दिग्गज कंपनियों Jio और Airtel का लक्ष्य अगले साल के मार्च महीने तक भारत के कुल 15 करोड़ मोबाइल फोन यूजर्स को 5G नेटवर्क के साथ कनेक्ट करना है। कंपनियां तेजी से भारत के अलग-अलग शहरों में अपने 5G नेटवर्क सेवाओं को शुरू कर रही है। यह कंपनियां अपने 5G नेटवर्क कवरेज को सफलतापूर्वक बड़ा रही हैं। इसी के साथ-साथ आपको बता दे कि इस हाई-स्पीड सर्विस के लिए टैरिफ में भी बढ़ोतरी की बात भी संभव प्रतीत हो रही है।
भारतीय टेलीकॉम क्षेत्र के बारे में अच्छा ज्ञान रखने वाले एनालिस्ट्स और एग्जिक्यूटिव्स द्वारा यह कहा गया है कि अगले वित्तीय वर्ष यानी फाइनेंशियल ईयर के दौरान भारत की टेलीकॉम कंपनिया काफी बड़े बदलाव लाने वाली हैं। भारत की दोनों टेलीकॉम कंपनियों रिलायंस जिओ तथा एयरटेल का मुख्य लक्ष्य अपने 5G सर्विसेज के दायरे को और अधिक बढ़ाने के साथ-साथ प्रोवाइड किए जा रहे 5G नेटवर्क की स्पीड तथा नेटवर्क को और अधिक बेहतर बनाने पर केंद्रित किया जाएगा ।
भारत के अगले वित्तीय वर्ष में भारतीय टेलीकॉम कंपनियां द्वारा 5G नेटवर्क सर्विसेस को बढ़ाने में करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का इन्वेस्टमेंट करने की संभावना जताई जा रही हैं। आपको बता दें कि भारत का टेलीकॉम क्षेत्र कर्ज के बोझ तले काफी दबा हुआ है और इसी कारणवश बीते 3 वर्षों में पूरी तरह से कुछ कंपनियां बाहर हो चुकी हैं। साल 2022 के आखिर में भारत के टेलीकॉम सेक्रेटरी K Rajaraman द्वारा यह बयान दिया गया था कि, ” साल 2022 5G की शुरुआत के कारण काफी अधिक रोमांचक रहा है। यह टेलीकॉम सेक्टर में एक बड़ा कदम साबित होने वाला है। और इसी के साथ साथ हम अगले साल 5G नेटवर्क के बेहद ही तेजी से विस्तार की आशा कर रहे हैं।” इसी के साथ-साथ उन्होंने यह भी जानकारी प्रदान करी थी कि भारत में टेलीकॉम सेवाएं प्रदान करने वाले ऑपरेटर के ऑपरेशंस की कॉस्ट घटाने के लिए भारत सरकार द्वारा सहायता प्रदान करने के उपाय जारी रखे जाएंगे।
आपको बता दें कि Reliance Jio और Bharti Airtel साल 2022 के नवंबर माह में एक साथ मिलकर करीब 25 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स को जोड़ने में सफल रहे हैं। यहां पर देखने वाली बात यह है कि इस वित्तीय वर्ष में काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करने वाली टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea ने अपने करीब 18.3 लाख सब्सक्राइबर्स को खो दिया है। लेकिन यहां पर इस वित्तीय वर्ष में सबसे अधिक मोबाइल सब्सक्राइबर जोड़ने के मामले में रिलायंस जियो ने 14.26 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स जोड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है तथा अपनी स्थिति को और अधिक मजबूत भी किया है। इसी के साथ साथ भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने इस वर्ष में 10.56 लाख सब्सक्राइबर्स सफलतापूर्वक जोड़ने में कामयाब हुई।






