Xiaomi 13 Pro की भारत में लांच डेट हुई कन्फर्म: मिलेगा 50MP कैमरा, 120W फास्ट चार्जिंग और भी कई धमाकेदार फीचर – चाइनीस स्मार्टफोन मैन्युफैक्चर कंपनी रेडमी का नया स्मार्टफोन भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक देने के लिए तैयार है। और इस अपकमिंग शाओमी फोन का नाम Xiaomi 13 Pro Smartphone है जिसकी भारत में लॉन्च होने की डेट को आधिकारिक रूप से कंफर्म कर दिया गया है। आपको बता दें कि भारत में शाओमी कंपनी अपने नए Xiaomi 13 Pro Smartphone को 26 फरवरी को लॉन्च करने जा रहे हैं। बात करें अगर चाइनीस स्मार्टफोन मार्केट की तो वहां पर यह Xiaomi 13 Pro फोन पहले ही आधिकारिक रूप से लांच किया जा चुका है।
अब तक लांच हुए स्मार्टफोंस में से हमें यह चौथा तथा शाओमी की तरफ से पहला स्मार्टफोन ऐसा देखने को मिलने वाला है जिसमें स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 2 चिपसेट प्रोसेसर प्रोवाइड किया गया है। Xiaomi 13 Pro के पूर्व में अब तक जिन स्मार्टफोंस में यह प्रोसेसर देखने को मिला है उनमें हाल ही में लांच हुआ Samsung Galaxy S23 series, OnePlus 11 5G तथा iQOO 11 5G स्मार्टफोन के नाम शामिल हैं और वर्तमान समय तक केवल यही स्मार्टफोन इस बेहतरीन प्रोसेसर के साथ लांच किए गए हैं।
Xiaomi 13 Pro भारत में लॉन्च
शाओमी कंपनी द्वारा आधिकारिक रूप से साझा की गई जानकारी के माध्यम से यह बात स्पष्ट हुई है कि कंपनी Xiaomi 13 Pro Smartphone भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में 26 फरवरी को 9:30pm IST पर एक इवेंट के माध्यम से लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi 13 Pro के लॉन्च इवेंट को यदि आप लाइव देखना चाहते हैं तो यह इवेंट आपको शाओमी इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ शाओमी कंपनी के यूट्यूब, टि्वटर तथा फेसबुक के ऑफिशियल हैंडल पर लाइव स्ट्रीम के माध्यम से देखने को मिलने वाला है।
Xiaomi 13 Pro कीमत
आपको बता दें कि कंपनी द्वारा वर्तमान समय तक Xiaomi 13 Pro Smartphone की कीमत के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी आधिकारिक रूप से रिवील नहीं करी गई है। अब ऐसी स्थिति में कंपनी द्वारा इस हैंडसेट के बारे में जानकारी तो प्रदान नहीं की गई है। जानकारी के लिए बता दें कि चीनी स्मार्टफोन मार्केट में साल 2022 के दिसंबर माह में जब इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था, तब इसकी कीमत CNY 4,999 रखी गई थी जो कि भारतीय रुपयों में लगभग Rs. 61,000 होती हैं। अतः इसके माध्यम से हम यह अनुमान लगा सकते हैं कि यह स्मार्टफोन भी लगभग इसी प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है ।
Xiaomi 13 Pro स्पेसिफिकेशंस & फीचर्स
शाओमी द्वारा इस स्मार्टफोन की भारत में लांच डेट तो कंफर्म कर दी गई है लेकिन इस फोन के फीचर और स्पेसिफिकेशंस के बारे में ऑफिशियल तौर पर बहुत अधिक जानकारी प्रोवाइड नहीं करी हैं। लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस भी चीन में लांच किए गए हैंडसेट के सामान ही रहने वाले हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो चीन में लांच हुए इस Xiaomi 13 Pro हैंडसेट में 6.73 इंच की 2K OLED डिस्प्ले प्रोवाइड की गई है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है। बात करें स्मार्टफोन के प्रोसेसर के बारे में तो इसमें हमें Snapdragon 8 Gen 2 SoC प्रोसेसर देखने को मिलने वाला है। तथा इसी के साथ-साथ इस स्मार्टफोन में हमें 12GB RAM देखने को मिलने वाली है जोकि LPDDR5X रैम प्रोवाइड की है।
बात करें स्मार्टफोन के कैमरे स्पेसिफिकेशंस के बारे में तो, Xiaomi 13 Pro Smartphone में हमें ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलने वाला है जिसमें जो मुख्य रीयर कैमरा होगा वह Leica-ब्रांडेड 50MP का होने वाला है। साथ ही बात करें इसके सेल्फी कैमरा के बारे में तो इस स्मार्टफोन में हमें 32MP का फ्रंट कैमरा प्रदान किया गया है। Xiaomi 13 Pro कनेक्टिविटी फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें हमें Wi-Fi 6,NFC और ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी ऑप्शन प्रोवाइड किए गए है। 26 फरवरी को लांच होने वाले Xiaomi के इस अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन में हमें 4820mAh की बैटरी देखने को मिलेगी। इसी के साथ साथ इसे चार्ज करने के लिए 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा तथा आपको 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिलने वाला है। इसके रेटिंग्स के बारे में बात करें तो इस स्मार्टफोन में IP68 रेटिंग वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस भी प्रदान की गई है।






