WPL 2023: 4 मार्च को होगा वीमेंस प्रीमियर लीग का पहला मैच, यहां देखिए सभी टीमों के स्क्वाड – भारतीय क्रिकेट में पहली बार 13 फरवरी 2023 को महिला खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजीयो ने जमकर बोली लगाई। बता दें कि महिला प्रीमीयर लीग यानी WPL के लिए ऑक्शन का आयोजन 13 फरवरी को मुंबई में किया गया था। जिसमें 5 फ्रेंचाइजीयो ने मिलकर 87 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए कुल 59.5 करोड रुपए लुटाए।
जानकारी के लिए बता दें कि वीमेंस प्रीमियर लीग के पहले संस्करण के लिए बीसीसीआई ने शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 4 मार्च को गुजरात तथा मुंबई के बीच खेला जाएगा। बता दें कि इस टूर्नामेंट में कुल 5 टीमें भाग ले रही है जो कि इस टूर्नामेंट में 22 मैच खेलेगी। इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले मुंबई के दो स्टेडियम ब्रेबोर्न और डीवाई पाटील में खेले जाएंगे। यानी दोनों ही स्टेडियमों में बीसीसीआई 11-11 मैच आयोजित करवाएगी।
हाल ही में 13 फरवरी को हुई महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन में 5 फ्रेंचाइजी ने भाग लिया था। जिसमें कुल 87 खिलाड़ियों को खरीदा गया। इनमें 30 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल है। वहीं इस ऑप्शन में भारतीय टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी रही। बता दे कि स्मृति मंधाना को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3.40 करोड रुपए की बोली लगाते हुए अपनी टीम के साथ जोड़ा है। आइए अब हम आपको सभी 5 टीमों के स्क्वाड के बारे में बताते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स
जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, मारिजाने काप, शिखा पांडे, जेस जोनासेन, लॉरा हैरिस, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, मीनू मणि, तानिया भाटिया, टिटास साधु, जसिया अख्तर, अपर्णा मंडल, तारा नॉरिस, मेग लैनिंग, एलिस कैप्से, पूनम यादव, स्नेहा दीप्ति।
मुंबई इंडियंस
हरमनप्रीत कौर, यास्तिका भाटिया, नताली साइवर, पूजा वस्त्राकर, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, हेले मैथ्यूज, प्रियंका बाला, धारा गुर्जर, हुमैरा काजी, सायका इशाक, सोनम यादव, क्लो ट्रायोन, हीथर ग्राहम, इसाबेल वोंग, जिंतिमनी कलिता, नीलम बिष्ट।
गुजरात जायंट्स
अश्विनी कुमारी, दयालन हेमलता, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वारेहम, स्नेह राणा, अनाबेल सदरलैंड, डायंड्रा डॉटिन, सोफिया डंकले, हरलीन देओल, मानसी जोशी, मोनिका पटेल, सबिनेनी मेघना, हर्ले गाला, परुणिका सिसोदिया, सुषमा वर्मा, तनुजा कंवर, शबनम शकील, बेथ मूनी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर
स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, रेणुका सिंह, सोफी डेविने, एलिस पैरी, हीथर नाइट, मेगन शुट, कनिका आहुजा, डेन वैन निकर्क, दिशा कासत, इंद्राणी राय, पूनम खेमनार, सहाना पवार, श्रेयंका पाटिल, एरिन बर्न्स, प्रीति बोस, कोमल जंजाद, आशा शोभनारा।
यूपी वारियर्स
दीप्ति शर्मा, श्वेता सहरावत, अंजलि सरवनी, सोफी एक्लेस्टोन, देविका वैद्य, तहलिया मैकग्रा, शबनीम इस्माइल, ग्रेस हैरिस, राजेश्वरी गायकवाड़, किरण नवगिरे, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव, पार्शवी चोपड़ा, एस. यशश्री, सिमरन शेख, एलिसा हीली।







