भारतीय टीम ने रचा इतिहास

हाल ही में जारी हुई टेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम नंबर वन टीम बन गई है।

बता दें कि इससे पहले ही भारतीय टीम वन डे और टी 20 में टॉप पर काबिज थी।

हाल ही में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट मैच में 134 रनों से हराया था।

जिसके बाद भारतीय टीम के पास टेस्ट रैंकिंग में 115 अंक हो गए।

वही टेस्ट रैंकिंग में 111 अंक के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे नंबर पर है।

इसके अलावा इंग्लैंड 106 अंक के साथ तीसरे तथा न्यूजीलैंड 100 अंक के साथ चौथे नंबर पर है।

वही भारतीय टीम वनडे रैंकिंग में 114 अंक के साथ टॉप पर बनी हुई है।

तो वही वनडे रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया टीम 112 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है।

इसके अलावा टी 20 रैंकिंग में भारतीय टीम के पास कुल 267 अंक हैं तो वही इंग्लैंड की टीम 266 अंक के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद है।

बता दें कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 17 फरवरी से दिल्ली में खेला जाएगा

Visit OiSpice

----->

Share

Hindi News Oispice