Cheteshwar Pujara

टेस्ट रैंकिंग विवाद में आईसीसी ने मानी अपनी गलती, 6 घंटे के लिए भारत बना था नंबर वन – हाल ही में आईसीसी ने अपनी नई टेस्ट रैंकिंग जारी की थी, जिसमें आईसीसी ने भारतीय टीम को टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन बताया था। हालाकी कुछ समय पश्चात आईसीसी ने वापस एक अपडेट जारी किया जिसमें भारतीय टीम एक नंबर से खिसक कर दूसरे नंबर पर आ गई। वही आईसीसी ने इस पूरे प्रकरण के लिए सभी से माफी मांगी है बता दें कि टेस्ट रैंकिंग में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया नंबर वन पर है।

हाल ही में एक बयान जारी करते हुए आईसीसी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा है कि आईसीसी यह स्वीकार करता है कि तकनीकी गलती के कारण 15 फरवरी को कुछ समय के लिए भारत को नंबर वन बता दिया गया था परंतु फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की टीम नई अपडेट के बाद आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर है। वही इस उलटफेर के लिए हमें खेद है।

आईसीसी ने अपने बयान में आगे कहा कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रही टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 जनवरी को दिल्ली में खेला जाएगा इस मैच में यदि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज कर लेती है तो वह टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर आ सकती है। क्योंकि इस मैच मैं जीत के बाद भारतीय टीम के पास कुल 121 अंक हो जाएंगे तथा ऑस्ट्रेलिया के पास 120 पॉइंट्स ही रहेंगे। फ़िलहाल दोनों ही टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए रेस में है।

जानकारी के लिए बता दे कि भारत पहले से ही टी20 और वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर बना हुआ है। वही आईसीसी ने अपनी नई टेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम को 6 घंटे के लिए नंबर वन टीम बना दिया था। जिसके बाद आईसीसी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बयान जारी किया जिसमें आईसीसी ने सभी क्रिकेट फैंस से माफी भी मांगी है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब आईसीसी से इस प्रकार की गलती हुई हो, इससे पहले भी आईसीसी ने रैंकिंग में उलटफेर किया था।

बता दे कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला नागपुर में खेला गया था जिसमें भारतीय टीम ने 134 रनों से जीत दर्ज की थी। वहीं इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 फरवरी से दिल्ली में खेला जाएगा। दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है यदि श्रेयस अय्यर को टीम में मौका मिलता है तो ऐसी स्थिति में सूर्यकुमार यादव को बाहर बैठना पड़ेगा। वही दूसरा टेस्ट मुकाबला चेतेश्वर पुजारा के लिए भी बेहद ही महत्वपूर्ण होने वाला है। इस टेस्ट मुकाबले में उतरते ही चेतेश्वर पुजारा एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। बता दें कि इस टेस्ट मुकाबले में उतरते ही चेतेश्वर पुजारा 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 13 वे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है