Realme logo

Realme C33 का नया वेरिएंट होने वाला है लॉन्च, 128GB स्टोरेज के साथ मिलेंगे कई फीचर – रियल मी कंपनी समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए एक अफॉर्डेबल प्राइस रेंज में स्मार्टफोन लॉन्च करती रहती है।  इसी प्रकार कंपनी द्वारा पिछले साल भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में एक मिडरेड रेंज फोन लांच किया था । इस स्मार्टफोन का नाम Realme C33 था। इस फोन के वैरीअंट हमें अलग-अलग रैम और स्टोरेज के ऑप्शन में देखने को मिले थे। जिसमे आपको RAM और स्टोरेज ऑप्शंस में 3 GB और 32 GB, 4 GB और 64 GB प्रोवाइड किए गए है।  इसी के साथ कंपनी द्वारा Realme C33 Smartphone 128GB वेरिएंट लॉन्च की तैयारी पूरी की जा चुकी है।

Realme C33 Smartphone अभी तक कुछ चुनिंदा सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर दिखा है । जिसमें इसका मॉडल नंबर RMX3627 दिया गया है। इन वेबसाइट में से एक वेबसाइट Geekbenck भी है। Geekbench 5 बेंचमार्क की डेटाबेस लिस्टिंग के माध्यम से यह पता चलता है कि Realme C33 Smartphone का सिंगल-कोर स्कोर 274 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर स्कोर 1,269 प्वाइंट्स है। गीकबेंच पर लिस्टिंग के माध्यम से यह भी जानकारी प्राप्त होती है कि स्मार्टफोन में 1.82 GHz की पीक फ्रीक्वेंसी दी जाएगी जिसके साथ ऑक्टकोर प्रोसेसर भी मिलेगा। ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में चर्चा करें तो यह स्मार्टफोन Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करने वाला है।

Realme C33 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस

Realme C33 स्मार्टफोन के डिस्प्ले के बारे में बात करे तो इसमें आपको 6.5 इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले देखने को मिलती हैं जिसमें 20:9 की आस्पेक्ट रेशो प्रोवाइड किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 64GB की इंटरनल स्टोरेज प्रदान की जाएगी तथा 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वैरिएंट का भी अनुमान लगाया जा रहा है। इसके स्टोरेज को आप माइक्रो एसडी कार्ड से बड़ा भी सकते हैं।

कैमरे के बारे में बात करें तो Realme C33 स्मार्टफोन के रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है जिसमें मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल तथा दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस के रूप में प्रदान किया गया है। सेल्फी कैमरा के बारे में बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा प्रदान किया गया है।

स्मार्टफोन में आपको 5,000 mAh की बैटरी मिलेगी, जोकि 10 W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस के बारे में चर्चा करें तो इस फोन में आपको 3.5mm हेडफोन जैक, USB-C, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth और GPS ऑप्शंस दिए गए हैं। Realme C33 Smartphone हमें तीन कलर्स में देखने को मिलने वाला है।

हाल हि में लांच हुए Realme के GT Neo 5 Smartphone के 1TB वेरिएंट को मार्किट में बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। स्मार्ट फोन की सारी यूनिट्स सेल हो गई हैं। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया था। कहा जा रहा है कि यह सबसे ज्यादा बिकने वाला Android 1TB स्मार्टफोन बन चुका है। रियलमी के डायरेक्टर, Song Qi द्वारा कहा गया कि इस Realme के GT Neo 5 स्मार्टफोन की सप्लाई तो बहुत अधिक थी लेकिन फोन की डिमांड काफी ज्यादा आने के कारण यूनिट्स में कमी आई है। रियल मी का यह फोन परफॉर्मेंस के मामलों में काफी दमदार बताया जा रहा है। इसमें Snapdragon 8+ चिप प्रदान किया गया है।

यह स्मार्टफोन गेमिंग के लिए भी बहुत अच्छा है क्योंकि इसमें हाईफ्रेम रेट्स और पावर की कम खपत की सुविधा प्रदान की जाती है। स्मार्टफोन का फ्रंट डिजाइन नॉर्मल रखा गया है तथा रियर साइड में एक बड़ा कैमरा प्रदान किया गया है। साथ ही फोन में रियर साइट पर कैमरा सिस्टम के दायीं तरफ ट्रांसपेरेंट विंडो के साथ LED लाइटिंग दी गई है।  Realme GT Neo5 स्मार्टफोन में कंपनी का Whirlwind मेमोरी इंजन दिया गया है, जिसकी मदद से एक साथ 45 एप्लीकेशंस को बड़ी आसानी से बैकग्राउंड में चलाया सकता है।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है