Realme GT 3 240W का फर्स्ट लुक गीकबेंच पर दिखा, 16GB RAM के अलावा मिलेंगे कई फीचर्स – चाइनीस स्मार्टफोन मैन्युफैक्चर कंपनी रियल मी भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में Realme GT 3 स्मार्टफोन लॉन्च के पूर्व ही गीकबेंच पर दिखाई दीया है। रियल मी कंपनी समय-समय पर अपने नए नए स्मार्टफोन मार्केट मैं लॉन्च करती रहती हैं और कुछ समय पहले Realme ने इस बात की भी पुष्टि करी थी कि कंपनी Realme GT 3 स्मार्टफोन को 28 फरवरी को MWC 2023 के दौरान ग्लोबल मार्केट में आधिकारिक रूप से लांच करने वाली है।
कुछ रिपोर्ट के अनुसार ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि Realme GT 3 240W स्मार्टफोन को Realme GT Neo 5 240W के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में मार्केट में उतारा जा सकता है। Realme GT Neo 5 240W को फरवरी माह की शुरुआत में चीन में कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया था।
लेकिन अभी के समय तक भी हमें इस स्मार्टफोन के 240W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट तथा लुक्स डिजाइन के अतिरिक्त बाकी फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल नहीं प्राप्त हुई थी। एक अच्छी खबर है कि Realme GT 3 Smartphone गीकबेंच साइट पर दिखाई दिया है, और गीकबेंच की साइड से ही इस स्मार्टफोन के बारे में बाकी अन्य स्पेसिफिकेशन फीचर आदि के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है।
आपको बता दें कि हाल ही में यह स्मार्टफोन गीकबेंच के साइट पर Realme RMX3709 लेबल के साथ दिखाई दिया है। इसी के साथ साथ यही स्मार्टफोन यूरोप के EEC और ब्लूटूथ SIG, इंडोनेशिया के TKDN जैसे बाकी अन्य प्लेटफॉर्म पर भी दिखाई दे चुका है। इनके अतिरिक्त थाईलैंड के NBTC डाटाबेस पर भी Realme GT 3 240W मॉनीकर के साथ नजर आ चुका है।
Realme GT 3 240W फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
गीकबेंच पर हुई लिस्टिंग के माध्यम से Realme GT 3 240W स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन के बारे में साफ तौर पर पता चलता है कि इसमें 3.00GHz क्वालकॉम चिपसेट प्रदान किया गया है। प्रोसेसर के बारे में बात करें तो इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 1 मिल सकता है, लिस्टिंग के माध्यम से अनुमान लगाए तो यह समान क्लॉक स्पीड के साथ Snapdragon 8 Plus Gen 1 प्रोसेसर का अंडरक्लॉक्ड वर्जन देखने को मिल सकता है।
Realme GT 3 240W हैंडसेट में 16GB RAM प्रदान की गई है जिसकी पुष्टि भी गीकबेंच लिस्टिंग के माध्यम से हुई है। साथ ही स्मार्टफोन में हमें LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी। बात करें इसके ऑपरेटिंग सिस्टम की तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 OS पर कार्य करता है। इस हैंडसेट में यूजर इंटरफेस Realme UI 4.0 देखने को मिलेगा। Realme GT 3 टेस्टिंग स्कोर के बारे में बता दें कि इस स्मार्टफोन ने गीकबेंच 5 के सिंगल-कोर टेस्टिंग में 1265 स्कोर और मल्टी-कोर टेस्टिंग में 3885 स्कोर हासिल किया है। स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन Realme GT Neo 5 के जैसे ही होने का अनुमान लगाया जा रहा हैं।
स्मार्टफोन की स्क्रीन और डिस्प्ले के बारे में चर्चा करें तो Realme GT 3 Smartphone में हमें 6.74 इंच की OLED 1.5K डिस्प्ले प्रदान की जा सकती है। फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz बताया गया है। साथ ही हमें फोन में 4,600mAh की बैटरी मिलने वाली है, जो कि 240W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।
स्मार्टफोन का सबसे जरूरी भाग उसका कैमरा होता है और स्मार्टफोन के रियर कैमरा सेटअप के बारे में बात करें तो, बैक कैमरा मैं हमें 3 कैमरा मॉड्यूल का सेटअप देखने को मिलेगा जिसमें पहला कैमरा 50 मेगापिक्सल, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा तथा तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मिलने वाला है। बात करें Realme GT 3 Smartphone फ्रंट कैमरा के बारे में तो इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने वाला है।






