Motorola का Defy 2 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेंगे Dimensity 930 चिप प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी तथा और भी कई दमदार फीचर्स – Motorola मैन्युफैक्चर कंपनी द्वारा अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया गया है। इस हैंडसेट को Motorola Defy 2 नाम के साथ लॉन्च किया है। मोटोरोला का यह फोन एक रग्ड स्मार्टफोन है। आपको बता दें कि Defy 2 स्मार्टफोन का शुरुआती मॉडल कंपनी द्वारा आधिकारिक रूप से साल 2021 में लॉन्च किया गया था। Motorola Defy 2 स्मार्टफोन में हमें 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले देखने को मिलता हैं, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। मोटोरोला का यह फोन एक रग्ड हैंडसेट बताया गया है तो उसी हिसाब से इस फोन को IP68 और IP69K सर्टिफिकेशन प्राप्त है। इसके अतिरिक्त इस स्मार्टफोन ने MIL-STD810H सर्टिफिकेशन भी प्राप्त करी है। तो चलिए अब Motorola Defy 2 की कीमत स्पेसिफिकेशन तथा सभी फीचर्स के बारे में जानकारी के बारे में चर्चा करते हैं।
Motorola Defy 2 स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता
बात करें इस Motorola Defy 2 हैंडसेट की कीमत के बारे में तो कंपनी द्वारा इस फोन को 599 डॉलर ( भारतीय रुपयों में करीब 50,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है। फोन की सेल शुरू होने के बारे में जानकारी देते हुए कंपनी द्वारा कहा गया है कि इस स्मार्टफोन की सेल 2023 की दूसरी तिमाही अप्रैल से शुरू करी जाने वाली है। Defy 2 को Motorola की ऑफिशल वेबसाइट पर लिस्ट भी किया जा चुका है। Motorola Defy 2 को शुरुआत में लैटिन अमेरिका,कनाड़ा और नॉर्थ अमेरिका के स्मार्टफोन मार्केट में खरीद उपलब्ध करवाने की तैयारी की जा रही है। साथ ही बाकी देशों के स्मार्टफोंस मार्केट में यह Defy 2 स्मार्टफोन कब दस्तक देगा इसके बारे में Motorola कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी प्रदान नहीं करी गई है।
Motorola Defy 2 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
कंपनी द्वारा Motorola Defy 2 हैंडसेट को एक रग्ड स्मार्टफोन के रूप में पेश किया जा रहा है। रग्ड स्माटफोन का मतलब होता है कि इस डिवाइस को कुछ इस प्रकार से डिजाइन किया गया है कि यह कठिन से कठिन परिस्थितियों को झेलने की क्षमता रखता है। और इस बात की पुष्टि स्मार्टफोन को प्राप्त IP68 और IP69K सर्टिफिकेशन से हो जाती है। आपको बता दें कि IP68 और IP69K सर्टिफिकेशन प्राप्त स्मार्टफोन पानी, गंदगी, रेत और धूल, पानी आदि स्थिति में भी बिल्कुल खराब नहीं होते है। साथ ही साथ इस गैजेट को MIL-STD810H सर्टिफिकेशन भी प्रदान किया गया है। जिसका सीधा अर्थ यह है कि हैंडसेट मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में भी अच्छे परफॉर्मेंस के साथ कार्य करने में सक्षम है।
Motorola कंपनी द्वारा इसकी मैन्युफैक्चरिंग डिटेल के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि इस Defy 2 स्मार्टफोन को हाइजीन प्लस टेक्नोलॉजी का उपयोग कर बनाया गया है। कंपनी का दावा यह भी है कि इस स्मार्टफोन को साबुन और पानी के अतिरिक्त एल्कोहल के पौंछे के माध्यम से भी आसानी से साफ किया जा सकता है। इस फोन को पानी, साबुन, अल्कोहल आदि किसी भी पदार्थों से नुकसान नहीं पहुंचता है।
कैमरा स्पेसिफिकेशन के बारे में चर्चा करें तो Motorola Defy 2 स्मार्टफोन में रियर साइड पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें पहला मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का मेन लेंस मिलता है तथा दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का हे जोकि अल्ट्रावाइड लेंस का कार्य करता है। इसी के साथ सेटअप में तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का प्रदान किया गया है जो कि मैक्रो शूटर के रूप में कार्य करता है। इस Motorola Defy 2 स्मार्टफोन में फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का दिया गया है।
प्रोसेसर के बारे में बात करें तो इस हैंडसेट में हमें MediaTek Dimensity 930 चिपसेट प्रोसेसर प्रदान किया गया है। Motorola Defy 2 6GB RAM +128GB इंटरनेट स्टोरेज ऑप्शन के साथ मार्केट में लांच किया जाने वाला है। फोन के स्टोरेज को आप एसडी कार्ड ऐड करके बड़ा भी सकते है।
बैटरी बैकअप के मामले में इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। जोकि 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। स्मार्टफोन में हमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी प्रदान किया गया है। Motorola Defy 2 स्मार्टफोन Android 12 OS पर कार्य करता है। यहां पर कंपनी द्वारा ऑफिशियल तौर पर यह कहा गया है कि कंपनी 2 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट तथा पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट प्रदान करने वाली है। मोटोरोला कंपनी द्वारा साल 2021 में Motorola Defy स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। और अब Defy 2 स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी पूरी की जा चुकी है।






