Google

Google ला रहा Android स्मार्टफोंस में धमाकेदार फीचर, अपनी सिम को कर सकेंगे eSIM में ट्रांसफर – दुनिया में एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले स्मार्टफोन की संख्या बहुत ज्यादा है। जैसा कि आप जानते हैं कि Android का निर्माण टेक दिग्गज कंपनी Google द्वारा किया गया है। तथा अब गूगल कंपनी द्वारा Android के कुछ नए अपकमिंग फीचर्स के बारे में आधिकारिक रूप से घोषणा करी है। स्पेन के बार्सिलोना में चल रहे इवेंट Mobile World Congress (MWC) में गूगल कंपनी ने इस बात की जानकारी दी कि वह साल 2023 के अंत तक Android में eSIM ट्रांसफर सपोर्ट फीचर लाने की तैयारी में है। इसके माध्यम से यूजर्स को अपने मोबाइल प्लान को एक डिवाइस से दूसरे किसी डिवाइस में ट्रांसफर करना बेहद ही आसान होने वाला है ।

इस फीचर को Groupe Speciale Mobile Association (GSMA) के ग्लोबल स्टैंडर्ड पर बनाया गया है। जिसके माध्यम से एंड्रॉयड यूजर्स को मोबाइल प्लान को एक नए स्मार्टफोन में ट्रांसफर करने के लिए SIM कार्ड को पुराने डिवाइस से निकालने की आवश्यकता तक नहीं पड़ने वाली है। इसके अतिरिक्त गूगल कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से बताया कि एंड्रॉयड डिवाइसेज में आने वाला यह नया धमाकेदार eSIM ट्रांसफर फीचर हमें इस साल के आखिर तक देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि इस फीचर सपोर्ट को प्राप्त करने वाली पहली टेलीकॉम कंपनी Deutsche Telekom बनने वाली है।

गूगल कंपनी द्वारा OnePlus, Samsung, Xiaomi तथा Oppo जैसे अपने पार्टनर स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर कंपनियों के साथ एंड्रॉयड में मिलने वाले नए फीचर्स तथा नई अपडेट के बारे में घोषणा करी है। चाइनीस स्माटफोन ब्रांड Xiaomi के नए अपकमिंग स्मार्टफोन Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro को नए फीचर के साथ लांच किया गया है। जिसके अंतर्गत यह स्मार्टफोन डिजिटल कार कीज फीचर सपोर्ट फीचर के साथ मार्केट में देखने को मिलते हैं। इसके अतिरिक्त भी OnePlus 11 तथा OPPO Find N2 Flip में हमें Nearby Share फीचर दिया गया है।

एंड्राइड में हमें कई और नए फीचर्स तथा कई बदलाव देखने को मिलेंगे जिसमें से एक यह है कि एंड्रॉयड स्मार्टफोन की होम स्क्रीन पर सिंगल नोट विजेट Google Keep भी प्रदान किया जाने वाला है। इसके अतिरिक्त भी ऐसे ही यूजर्स जो Wear OS का उपयोग करते हैं वह केवल एक टैप से बड़ी आसानी के साथ नोट्स बनाने में सक्षम होंगे। जैसा कि हम जानते हैं भारत में पिछले साल Google के खिलाफ कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) के फैसले का का असर हमें Android डिवाइसेज देखने को मिल सकता है। CCI द्वारा सुनाए गए फैसले के कारण गूगल कंपनी को भारत में ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEM) जैसे सैमसंग और शाओमी के साथ अपने सॉफ्टवेयर लाइसेंसिंग एग्रीमेंट्स में भी कई संशोधन यानी बदलाव करने पड़ सकते हैं।

एक रिपोर्ट के माध्यम से यह पता चलता है कि, भारत में ग्लोबल MADA (मोबाइल एप्लिकेशन डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंस) के अंतर्गत डिवाइस मैन्युफैक्चरर्स अपने स्मार्टफोन, टैबलेट्स आदि को एंड्रॉयड डिवाइसेज रिलीज करना जारी रख सकते हैं। इसके अतिरिक्त दूसरा विकल्प यह है कि कंपनियां नए IMADA लाइसेंस को चुन सकते हैं।

बताया जा रहा है कि IMADA एक ऐसा नया एग्रीमेंट है जिसे भारत में जरूरतों के आधार पर निर्मित किया गया है। इसमें OEM प्रत्येक नए एंड्रॉयड स्मार्टफोन के साथ आने वाली गूगल के 11 प्री-इंस्टॉल ऐप्स को हटा भी सकते हैं। IMADA लाइसेंस के अंतर्गत डिवाइस मैन्युफैक्चरर्स को सर्च बार, गूगल ऐप्स के फोल्डर को भी अपने डिवाइस के होम स्क्रीन पर रखने की कोई आवश्यकता नहीं होगी। इसके अतिरिक्त यूजर्स को अपना सर्च इंजन चुनने की स्वतंत्रता प्रदान की जाएगी। इसके अंतर्गत फोन को सेटअप करते समय आप डिफॉल्ट सर्च इंजन को अपनी इच्छा अनुसार चुन पाएंगे।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।