India Test team

इन 3 खिलाड़ियों में से बनाया जा सकता है भारतीय टेस्ट टीम का नया उपकप्तान, जानिए कौन कौन है दावेदार! – हाल ही में भारतीय टेस्ट टीम की उपकप्तानी से केएल राहुल को हटा दिया गया था जिसके बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम को अपने नए टेस्ट उपकप्तान की तलाश है। ऐसे में भारतीय टीम के पास तीन ऐसे धाकड़ खिलाड़ी है जो भारत के नए टेस्ट उपकप्तान बन सकते हैं। बता दें कि इन्हीं में से कोई एक रोहित शर्मा के बाद भारतीय टीम का अगला टेस्ट कप्तान बनने का दावेदार भी हो सकता है। आइए हम आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो कि भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान बन सकते हैं।

शुभमन गिल

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम का अगला टेस्ट उपकप्तान बनाया जा सकता है। बता दें कि 23 साल के शुभमन गिल बेहतरीन पारी के लिए जाने जाते हैं। वहीं अगर शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम का उप कप्तान बनाया जाता है तो फिर केएल राहुल को टीम से बाहर होना पड़ेगा। ऐसी स्थिति में रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में ओपनर की भूमिका निभा सकते हैं।

श्रेयस अय्यर

भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान के रूप में श्रेयस अय्यर को भी चुना जा सकता है। बता दे कि टेस्ट क्रिकेट में अभी तक श्रेयस अय्यर ने भारतीय टीम की ओर से 9 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 44.4 की औसत से 666 रन बनाए हैं। वही टेस्ट क्रिकेट में श्रेयस अय्यर ने 5 शतक और 1 शतक भी जड़ा है। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान बनने के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। बता दें कि भारतीय टेस्ट टीम में श्रेयस अय्यर नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं वहीं निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए भी श्रेयस अय्यर बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान के रूप में श्रेयस अय्यर को चुना जा सकता है।

ऋषभ पंत

भारतीय टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन करते हैं। वही उनके प्रदर्शन को देखते हुए बीसीसीआई उन्हें भारतीय टेस्ट का उप कप्तान बना सकती है। बता दें कि ऋषभ पंत की उम्र अभी 25 साल है ऐसे में वह लंबे समय तक भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान बने रह सकते हैं। हालांकि वनडे और T20 क्रिकेट में ऋषभ पंत का प्रदर्शन इतना खास नहीं रहा है। परंतु वह टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के सबसे बड़े मैच विनर में गिने जाते हैं। टेस्ट क्रिकेट में कई मौकों पर ऋषभ पंत ने भारतीय टीम को मैच में जीत दिलाई है।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है