Samsung

भारत में 16 मार्च को लॉन्च होंगे Samsung Galaxy A34 5G और Galaxy A54 5G स्मार्टफोन्स – दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung ने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपने दो नए बेहतरीन फोन को लॉन्च करने की ऑफिसियल डेट अनाउंस कर दी है। भारत में लॉन्च होने वाले दोनों स्मार्टफोंस का नाम Samsung Galaxy A54 5G तथा Galaxy A34 5G है ।आपको बता दें कि सैमसंग ने इस साल की शुरुआत में Samsung Galaxy A14 को भी भारत में लांच किया था।

सैमसंग द्वारा टीजर जारी कर बताई गई डेट

इन दोनों स्मार्टफोंस को भारत में 16 मार्च को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाने वाला है। सैमसंग स्मार्टफोन के लॉन्च की आधिकारिक रूप से घोषणा सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर अपलोड किए गए दोनों स्मार्टफोन्स के टीचर के माध्यम से जारी करी गई है। इस टीजर में यह बताया गया है कि दोनों स्मार्टफोन IP67 रेटिंग प्राप्त कर चुके है।

इसी के साथ ही अब जो सैमसंग के यह स्मार्टफोन लांच होने वाले हैं तो उनके फर्स्ट लुक तथा स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में जानकारी लीक होने की सूचना मिली है। इसकी शुरुआत तब हुई जब Galaxy A34 5G और Galaxy A54 5G को भारत के कुछ जानी मानी वेबसाइट पर देखा गया है।

Samsung Galaxy A54 5G के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस

सैमसंग के इस A54 5G स्मार्टफोन की डिस्प्ले के बारे में चर्चा करें तो इसमें 6.4 इंच AMOLED फुल HD डिस्प्ले मिलने वाली है जिसके साथ हमें 2340 x 1080 पिक्सल का रिजॉल्यूशन प्रदान किया जा सकता है। स्मार्टफोन में मिलने वाली RAM के मामले में इसमें 8GB का RAM प्रदान किया जाएगा। साथ ही इंटरनल स्टोरेज में इसमें 256GB के स्टोरेज प्रदान की जा सकती है। साथ ही हमें Exynos 1380 SoC प्रोसेसर प्रदान किया जा सकता है।

कैमरा क्वालिटी के मामले में इस फोन के बैक साइड पर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमे 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा मिलेगा तथा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस का दूसरा कैमरा तथा 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मैक्रो लेंस के रूप में मिलने की संभावना है। बात करें सेल्फी कैमरा के बारे में तो इसमें हमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा प्रदान किया जा सकता है। लुक्स को देखकर यह पता लगता है कि इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर प्रदान किया गया है। साथ ही 25 वोल्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी प्रदान की जाएगी।

Galaxy A34 5G के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस

Samsung A34 5G डिवाइस में हमें 2340 x 1080 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ 6.6 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले प्रदान की जाएगी। जिसके साथ 120Hz के रिफ्रेश रेट भी मिल सकता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें हमें MediaTek Dimensity 1080 SoC चिपसेट दिया जा सकता है। साथ ही 8GB RAM + 256GB की इंटरनल स्टोरेज प्रदान करी जा सकती है। स्मार्टफोन के डाइमेंशंस के बारे में बात करें तो यह 161 x 78 x 8mm के साइज के साथ आएगा जिसका वजन लगभग 199 ग्राम हो सकता है।

इस फोन में भी हमें ट्रिपल रियल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। जिसमें पहला और मुख्य कैमरा 48 मेगापिक्सल का दिया जाएगा तथा दूसरा कैमरा अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस 8 मेगापिक्सल का और तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस प्रदान किया जा सकता है। साथ ही फ्रंट कैमरा हमें 13 मेगापिक्सल का मिलने वाला है। इस स्मार्टफोन में भी हमें 25 वोल्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 mAh की बैटरी प्रदान की जाएगी।

Samsung Galaxy A34 5G और A54 5G के लुक्स और कलर की जानकारी

भारत में लॉन्च होने वाले सैमसंग के इन दोनों ही स्मार्टफोंस में हमें Galaxy S23 सीरीज के जैसे ही कैमरा मॉडल का सेटअप रियर साइड में देखने को मिल सकता है। और इस बात की पुष्टि हमें सैमसंग कंपनी द्वारा स्मार्टफोंस की मार्केटिंग इमेजेस के माध्यम से पता चलती है। साथ ही हमें इन इमेजेस के माध्यम से ही इन स्मार्टफोंस के डिजाइन के बारे में भी जानकारी प्राप्त होती है। बात करें दोनों ही स्मार्टफोंस के कलर वेरिएंट्स के बारे में तो इसमें हमें काफी वैरायटी देखने को मिल सकती है क्योंकि Samsung Galaxy A54 5G और Galaxy A34 5G Smartphone हमें Awesome Graphite, Awesome Silver White, Awesome Violet और Awesome Lime कलर्स में देखने को मिलने वाले हैं।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।