Android 14

एंड्राइड का नया वर्जन Android 14 हाईटेक सिक्योरिटी के साथ मिलेंगे कई और शानदार फीचर्स – गूगल कंपनी द्वारा एंड्राइड के नए अपकमिंग वर्जन Android 14 का दूसरा डेवलपर प्रीव्यू लांच कर दिया है। यह प्रीव्यू पिछले महीने लांच किये गए पहले प्रीव्यू का एक्सटेंडेड पार्ट कहा जा सकता है। क्युकी इसमें हमे Android 14 के कई शानदार फीचर्स के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है। इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको गूगल के अपकमिंग Android 14 OS के फीचर्स के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं। साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि Android 14 को गूगल द्वारा आधिकारिक रूप से कब लांच किया जाएगा।

Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम कब होगा लॉन्च

इसके बारे में आधिकारिक जानकारी हमें गूगल की ऑफिशियल टाइमलाइन के माध्यम से प्राप्त होती है। जिसमें यह बताया गया है कि New Android 14 OS के डेवलपर प्रीव्यू को रिलीज करने के बाद अप्रैल के महीने में इसका पहला बीटा वर्जन रिलीज किया जाएगा। बेटा वर्जन के रिलीज होने के बाद भी आने वाले महीनों में तीन और रिलीज संभव है, इनका मुख्य उद्देश्य Android 14 मैं अगर कोई बग आता है तो उसे फिक्स करना।

गूगल के Android 14 में मिलेंगे ये फीचर्स

इसके दूसरे डेवलपर प्रीव्यू को लॉन्च करने के साथ ही गूगल ने इस में मिलने वाले फीचर्स के बारे में भी जानकारी प्रदान करी है ।
इसमें मिलने वाले फीचर्स की सूची कुछ इस प्रकार है:-

1. मिलेगी हाईटेक सिक्योरिटी और पहले से ज्यादा:

प्राइवेसी गूगल का कहना है कि Upcoming Android 14 को यूजर फ्रेंडली रखने के हिसाब से बनाया है, इसका मतलब यह है कि इसमें डाटा तथा निजी जानकारी का खास ध्यान रखा गया है। एंड्रॉयड के इस नए वर्जन में हमें सिक्योरिटी और प्राइवेसी पहले से ज्यादा बेहतर देखने को मिलने वाली है। क्योंकि इसमें मिलने वाले ओपन सोर्स कोड,ओपन ऐप डेवलपमेंट और ऐप सैंडबॉक्सिंग जैसे फीचर्स के माध्यम से योजक की जानकारी को सुरक्षित रखने में काफी ज्यादा सहायता मिलने वाली है ।

2. बैकग्राउंड में चलने वाले नॉन स्टॉप रनिंग एप्स में होंगे बदलाव:

नए OS Android 14 वर्जन में हमें लगातार बैकग्राउंड में चलने वाले एप्स की सेटिंग्स में भी कई बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। गूगल द्वारा लांच किए गए दूसरे डेवलपर प्रीव्यू में इस फीचर के बारे में भी बताया गया कि Android 14 के मेमोरी मैनेजमेंट सिस्टम में काफी ऑप्टिमाइजेशन किए गए हैं। साथ ही बैकग्राउंड में रन होने वाले एप्स तथा बाकी रिसोर्सेज में भी सुधार किया गया है।

3. API के रूप में मिलेगा Credential manager

गूगल द्वारा ऑफिशियल यह कहा गया है कि Android 14 OS में हमें क्रिडेंशियल मैनेजर को प्लेटफॉर्म API के रूप में निर्मित किया गया है। इससे हमें कई लाभ होंगे जिसमें से एक यह है कि अब सभी ऐप्स में लॉगिन करने की प्रक्रिया बेहद ही सरल हो जाएगी।

4. Pass-Key Support तथा UI में किए जाएंगे कई बदलाव

Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम में यूजर्स अपने डिवाइस में जिन भी एप्स को इंस्टॉल करेगा उनमें वह पास-कीज की सहायता से लॉगिन करने में सक्षम होगा। हाल ही में लांच हुए दूसरे डिवेलपर प्रिव्यू में हमें यूजर इंटरफेस में भी काफी इंप्रूवमेंट देखने को मिला है। क्योंकि इसमें अकाउंट सेलेक्टर से जुड़े UI में बदलाव करके उसे बेहतर बनाया गया हैं। डेवलपर प्रीव्यू में मिलने के बाद इस UI को और भी बेहतर करने पर ध्यान दिया जा सकता है।

5. Android 14 करेगा फोल्डेबल फोन और टैबलेट को भी सपोर्ट

अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम को लेकर गूगल द्वारा यह भी कहा गया है कि Android 14 OS टैबलेट और फोल्डेबल फोन में भी सपोर्टेबल होने वाला है। Google द्वारा ऐसा करने के पीछे यह कारण बताया गया है कि गूगल के एप्स को टेबलेट आदि गैजेट के बड़े स्क्रीन पर भी सरलता से रन कराने की योजना बनाई है और फोल्डेबल तथा बड़ी स्क्रीन के लिए अपने एप्स को डिवेलप करना शुरू भी कर दिया है। इसी के साथ एंड्रॉयड 14 में बड़ी स्क्रीन वाले डिवाइसेज में एक क्वालिटी को लेकर फीडबैक की सुविधा भी दी गई है। जिसके लिए एक चेक लिस्ट भी शामिल करी गई हैं।

सबसे पहले Google Pixel Smartphones में देखने को मिलेगा Android 14

एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के इस नए अपकमिंग बीटा वर्जन को ऑफिशियल रिलीज करने के बाद में सबसे पहले हमें गूगल के पिक्सल स्मार्टफोंस में प्रदान किया जाएगा। गूगल द्वारा आधिकारिक रूप से कहा गया है कि सबसे पहले यह अपडेट जिन पिक्सल स्मार्टफोंस में दिखेगा वह Pixel 4a (5G), Pixel 5, Pixel 5a (5G), Pixel 6, Pixel 6 Pro, Pixel 6a, Pixel 7 तथा Pixel 7 Pro स्मार्टफ़ोन होने वाले है। इन पिक्सल स्मार्टफ़ोन में Android 14 Update प्रदान करने के बाद गूगल द्वारा एंड्रॉयड के बाकी अन्य स्मार्टफोंस तथा डिवाइसेज के लिए इसके अपडेट को आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है