smartwatch

Fire-Boltt Eterno Smartwatch हुई लॉन्च: एक बार के चार्ज पर चलेगी 5 दिनों तक, IP68 रेटिंग भी है प्राप्त – भारतीय स्मार्ट वॉच मार्केट में Fire Boltt एक जाना माना ब्रांड बन चुका है। इसका कारण कंपनी के द्वारा समय-समय पर अच्छी क्वालिटी की अफॉर्डेबल स्मार्टवॉच को लॉन्च करना है। इसी कड़ी में अब इस स्मार्ट वॉच कंपनी द्वारा Fire-Boltt Eterno को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। फायर बोल्ट की यह स्मार्टवॉच काफी अफॉर्डेबल है क्योंकि इसकी कीमत लॉन्च के समय 2000 रुपए से भी कम रखी गई है। इसीलिए यह वाच इस प्राइस रेंज की काफी अफोर्डेबल प्राइसिंग प्रोडक्ट भी बन चुका है।

आपको बता दें कि कंपनी ने इस Fire-Boltt Eterno स्मार्टवॉच में कई प्रकार के कलर ऑप्शंस प्रदान किए है। डिस्प्ले साइज के मामले में इस वाच में हमें 1.99 इंच की डिस्प्ले प्रदान करी गई है। IP68 सर्टिफिकेशन प्राप्त इस स्मार्ट वॉच से जुड़े सभी फीचर्स तथा कीमत आदि जानकारी इस पोस्ट में आपको प्रदान की गई है।

भारत में Fire-Boltt Eterno Smartwatch की कीमत और उपलब्धता

बात करें इस स्मार्ट वॉच की कीमत के बारे में तो भारत में कंपनी के द्वारा Fire-Boltt Eterno वॉच को 1,999 रुपये की प्राइस रेंज के साथ लॉन्च किया है। इसमें हमें कई कलर ऑप्शंस मिलते हैं। जिसमें ब्लैक, ब्लू, सिल्वर ग्रीन, गोल्ड पिंक और ब्लैक सिल्वर आदि कलर्स शामिल है। कंपनी के इस प्रोडक्ट को आप फायर बोल्ट की ऑफिशल वेबसाइट के अतिरिक्त ई-कॉमर्स वेबसाइट जैसे Amazon आदि से भी ऑर्डर कर सकते है।

Fire-Boltt Eterno Watch के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

फायर बोल्ट इटर्नो स्मार्ट वॉच में हमें कई फीचर्स प्रदान किए गए हैं। इसकी 1.99 इंच की डिस्प्ले में हमें 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस प्रदान की गई है। इसी के साथ साथ यह एचडी रिजॉल्यूशन से लेस हैं। इसका डायल को स्क्वायर शेप दिया गया है। Fire-Boltt Eterno स्मार्टवॉच में मिलने वाले हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स में SpO2, हार्ट रेट, स्लीप ट्रैकर आदि फीचर शामिल हैं। स्पोर्ट्स के शौकीन लोगों के लिए इस स्मार्ट गैजेट में 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। फायर बोल्ट कंपनी की यह स्मार्ट वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग फैसिलिटी के साथ आती है। इसके अलावा वॉच में बिल्ट-इन माइक और स्पीकर भी प्रदान किए गए है।

Fire-Boltt Eterno स्मार्टवॉच की सबसे खास बात यह है कि इसमें हमें वॉयस असिस्टेंस सपोर्ट भी देखने को मिलता है। जिसकी मदद से हम वॉइस कमांड के माध्यम से इसका उपयोग कर सकते है। बैटरी की साइज इस स्मार्ट वॉच में 280mAh होने की जानकारी मिली है। फायर बोल्ट कंपनी के द्वारा यह दावा किया गया है कि इस स्मार्ट वॉच को एक बार चार्ज करने पर यह 5 दिनों तक लगातार आसानी से उपयोग में ली जा सकती है। इन सबसे हटके वॉइस में हमें कुछ बिल्ट इन गेम्स भी प्रदान किए गए हैं। डस्ट प्रूफिंग और वाटर प्रूफिंग के मामले में इस वॉच को IP68 सर्टिफिकेशन प्राप्त है।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।