Rohit Sharma

Ind vs Aus: दूसरे वनडे मुकाबले में 10 विकेट से हारा भारत, वनडे सीरीज 1-1 से बराबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चार मैचों की टेस्ट सीरीज भारतीय टीम ने 2-1 से जीत दर्ज करते हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह बना ली थी। वहीं इसके बाद दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हुआ। जिसके पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया था। वहीं दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

बता दें कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का दूसरा वनडे मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में आयोजित हुआ। जिसमें ऑस्ट्रेलिया कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वही पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 26 ओवर में 117 रन बनाकर ही आउट हो गई। इस दौरान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 31 रनों की पारी खेली तो वही मैच में सात खिलाड़ी दहाई का अंक भी नहीं छु पाए। शुरुआत से ही भारतीय टीम संघर्ष करते हुए दिखाई दी। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ही अपना विकेट देते चले।

बता दें कि मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने 15 गेंदों पर 2 चौके लगाते हुए 13 रन बनाए और 5 वे ओवर में स्टीव स्मिथ को कैच थमा बैठे। वही पहले मुकाबले में फ्लॉप रहे सूर्यकुमार यादव दूसरे वनडे मुकाबले में भी अपना खाता नहीं खोल पाए और मिचेल स्टार्क के हाथों आउट हो गए। पहले वनडे मुकाबले के हीरो रहे केएल राहुल दूसरे मुकाबले में 12 गेंदों पर 9 रन ही बना पाए।

इसके अलावा हार्दिक पांड्या 1 रन, कुलदीप यादव 4 रन बनाकर ही आउट हो गए। तो वही मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज अपना खाता भी नहीं खोल पाए। हालाँकि मैच में अक्षर पटेल ने 29 गेंद पर नाबाद 29 रन बनाए वही रविंद्र जडेजा 39 गेंदों पर 16 रन बनाते हुए एलेक्स केरी को अपना कैच थमा बैठे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए तो वहीं नाथन एलिस को 3 तथा सीन एबोट को दो विकेट मिले।

भारतीय टीम द्वारा मिले 118 रनों का लक्ष्य प्राप्त करने में ऑस्ट्रेलियाई टीम को जरा भी मुश्किल नहीं हुई। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए अपनी टीम को 10 विकेट से जीत दिला दी। इस दौरान ट्रेविस हेड ने 30 गेंदों पर 10 चौके लगाते हुए 51 रनों की पारी खेली तो वही मिचेल मार्श ने 36 गेंदों पर छह चौके और छह छक्के लगाते हुए नाबाद 66 रन बनाए।

बता दें कि भारतीय टीम को दूसरे मुकाबले में 234 गेंद शेष रहते 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।वही इस मैच में हार के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गई है। वहीं इस सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 22 मार्च को चेन्नई में आयोजित किया जाएगा।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।