Rohit Sharma

Ind vs Aus ODI: तीसरे वनडे में 21 रनों से हारा भारत, ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीती सीरीज – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला चेन्नई में खेला गया। जिसमें भारतीय टीम को 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा। वही इस मैच में जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है।

मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। वही पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम ने 49 ओवर में 269 रन बनाए। इस दौरान मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। वही इसके अलावा सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 31 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाते हुए 33 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान स्टीव स्मिथ बिना खाता खोले ही हार्दिक पांड्या की गेंद पर केएल राहुल को कैच थमा बैठे।

वही मैच में डेविड वॉर्नर ने 31 गेंदों पर 23 तथा मार्नस लाबुशेन ने 45 गेंदों पर 28 रन बनाए। बता दें कि दोनों का विकेट कुलदीप यादव के नाम रहा। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स केरी ने 46 गेंद में 2 चौके और एक छक्का लगाते हुए 38 रनों की पारी खेली। इसके अतिरिक्त मैच में मार्कस स्टोइनिस 25 तथा सीन एबोट ने 26 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट चटकाए तो वही मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल के नाम दो-दो सफलता रही।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से 270 रनों का लक्ष्य मिलने के बाद भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की थी। इस दौरान रोहित शर्मा ने 17 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 30 रनों की पारी खेली तो वही शुभमन गिल ने 49 गेंदों पर 37 रन बनाए। वही मैच में विराट कोहली ने 72 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 54 रन बनाए। मैच में केएल राहुल ने 50 गेंदों पर 32 रन बनाए और एडम जंपा की गेंद पर सीन एबोट के हाथों कैच आउट हो गए। वही मैच में अक्षर पटेल 4 गेंद पर 2 रन बनाते हुए रन आउट हो गए। इसके अलावा मैच में हार्दिक पांड्या ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 40 गेंदों पर 40 रन बनाए। वही सूर्यकुमार यादव लगातार तीसरे मुकाबले में 0 रन पर आउट हो गए।

वही मैच में रविंद्र जडेजा ने 33 गेंदों पर 18 तथा कुलदीप यादव ने 15 गेंदों पर 6 रन बनाए। इसके अलावा मोहम्मद शमी 10 गेंदों पर मात्र 14 रन बनाकर ही आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम जंपा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। भारतीय टीम 248 रन पर ही ऑल आउट हो गई और 21 रनों से यह मुकाबला हार गई। बता दें कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज मैं दोनों ही टीमों ने एक-एक मुकाबले जीत लिए थे। वही ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे मुकाबले को जीतकर इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है। इस सीरीज जीतने के साथ ऑस्ट्रेलिया वनडे की नंबर वन टीम बन गई है।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है