MS Dhoni

IPL 2023: टॉस के बाद चुनी जाएगी प्लेइंग इलेवन, जानिए इस बार आईपीएल में क्या-क्या बदलेगा – इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का सोलवा सीजन जल्द ही शुरू होने जा रहा है। बता दें कि इस बार आईपीएल में कई सारे बदलाव होने वाले हैं। जिससे कि आईपीएल का यह सोलवा सीजन और भी ज्यादा रोमांचक होने वाला है। बता दें कि इस सीरीज का पहला मुकाबला 31 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

आई पी एल 2023 टूर्नामेंट में कई सारे बदलाव देखने को मिलने वाले हैं जिसमें कप्तान टॉस के समय दो अलग-अलग टीम शिट के साथ आएंगे तथा वह टॉस होने के पश्चात ही अपनी प्लेइंग इलेवन बताएंगे। वर्तमान समय तक कप्तानों को टॉस होने से पहले ही अपनी अपनी प्लेइंग इलेवन के बारे में बताना रहता था। परंतु अब नए बदलाव के बाद कप्तानों को टॉस के बाद में अपनी प्लेइंग इलेवन चुनने में मदद मिलेगी। चाहे वह बल्लेबाजी कर रहे हो या गेंदबाजी। वही टॉस के समय कप्तान इंपैक्ट प्लेयर भी चुन सकेंगे।

वहीं आईपीएल में अब वाइड और नो बॉल के लिए डीआरएस लेने का नियम भी लागू किया गया है। पहले किसी खिलाड़ी के आउट या नॉट आउट दिए जाने पर ही डीआरएस का उपयोग किया जाता था। परंतु अब वाइड बॉल और नो बॉल को भी डीआरएस के दायरे में मौजूद कर लिया गया है। अर्थात वाइड या नो बोल के निर्णय की समीक्षा भी टीम कर सकती है। बता दें कि इस साल महिला प्रीमीयर लीग की शुरुआत भी की गई थी जिसमें भी यह नियम लागू किया गया था।

इसके अलावा इस बार आईपीएल में इंपैक्ट प्लेयर नियम भी लागू किया जा रहा है। इस नियम के अनुसार दोनों टीमों को अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन के अलावा 5 सब्सीट्यूट प्लेयर का भी नाम देना होगा। जिसमें वह इन्हीं 5 खिलाड़ियों में से किसी एक को पारी के 14 वे ओवर की समाप्ति से पहले इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर बुला सकते हैं। बता दें कि यह एक अन्य खिलाड़ी की तरह गेंदबाजी और बल्लेबाजी कर सकता है वही इंपैक्ट प्लेयर जिस खिलाड़ी की जगह मैदान में आएगा वह खिलाड़ी पूरे मैच में नहीं खेल सकेगा।

बता दें कि आई पी एल 2023 आईपीएल का सोलवा सीजन है जिसमें कई सारे बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। इसी बीच मैच में यदि कोई विकेटकीपर या फिर फील्डर गलत हरकत करता है तो वह गेंद डेड बोल दी जाएगी तथा विरोधी टीम को पेनल्टी के रूप में 5 रन अतिरिक्त प्रदान किए जाएंगे।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।