Reliance Jio

दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में टॉप 10 में Reliance Jio तथा Retail हुई शामिल – दुनिया की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों (वैल्युएबल कंपनियों) में रिलायंस की दो बड़ी कंपनियां Reliance Jio तथा Reliance Retail अपनी वैल्यूएशन 58 अरब डॉलर तथा 63 अरब डॉलर के मूल्यांकन के साथ शामिल हो गई हैं। आपको बता दें कि एक फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी फर्म द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के माध्यम से यह पता चलता है कि दुनिया की टॉप 10 वैल्युएबल कंपनियों कि सूची में छठे और सातवें पायदान पर रिलायंस ग्रुप की इन दोनों कंपनियों का नाम दिया गया है। इस रिपोर्ट के माध्यम से बाकी कंपनियों के स्थान के बारे में भी जानकारी प्राप्त हुई है, इन कंपनियों में से एलन मस्क की SpaceX, चाइनीस ऐप TikTok की पैरंट कंपनी ByteDance तथा फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनी Ant Group शामिल की गई है।

Reliance Jio तथा Reliance Retail का स्थान क्या है?

एक चर्चित फर्म Tipalti द्वारा हाल ही में जारी की गई एक रिपोर्ट के आधार पर Business Today द्वारा यह जानकारी दी गई कि दुनिया की सबसे अधिक वैल्यूएशन वाली कंपनियों कि सूची में Reliance Retail और Reliance Jio छठे तथा सातवें स्थान पर पहुंच चुकी है। साथ ही इस लिस्ट की टॉपर कंपनियां SpaceX, ByteDance और Ant Group हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि Tipalti द्वारा इस सूची को बनाने के लिए जो सोर्स डाटा है वह Tracxn और Crunchbase से लिया गया है।

जानिए सबसे अधिक वैल्यूएशन वाली टॉप 3 कंपनियां कौन सी है?

बाइटडांस जोकि टिकटॉक की पैरंट कंपनी है, उसकी वैल्यू 180 अरब डॉलर बताई गई है। साथ ही इस रिपोर्ट में यह भी जानकारी सामने आई है कि गत वर्ष में इस कंपनी का वैल्यूएशन करीब 40 अरब डॉलर तक बढ़ गया है। साथ ही एक और चाइनीस कंपनी एंट ग्रुप जिसकी स्थापना जैक मा (Jack Ma) ने करी थी। इस कंपनी ने इस साल एलोन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को पीछे छोड़ कर दूसरे स्थान पर अपना कब्जा जमा लिया है। वैल्यूएशन के मामले में Ant Group के पास 150 अरब डॉलर की वैल्यूएशन है।

एलोन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को इस साल तीसरे पायदान पर ही संतुष्ट होना पड़ेगा क्योंकि इस वर्ष कंपनी की वैल्यूएशन में बहुत अधिक मात्रा में बदलाव नहीं हुआ है। इसी कारण से स्पेसएक्स कंपनी की वैल्यूएशन वर्तमान समय में भी 125 अरब डॉलर ही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसी कंपनियां जिनकी वैल्यू 100 अरब डॉलर से भी अधिक हो जाती हैं, तो उन कंपनियों को हेक्टोकॉर्न (Hectocorn) कहते है। इसी कारण टॉप 10 कंपनियों को हेक्टोकॉर्न कहा जा सकता है।

टॉप 10 कंपनियों की सूची में तो केवल भारतीय मूल की एक कंपनी है शामिल हैं परंतु ऐसी कई भारतीय कंपनियां हैं, जिन्होंने सबसे अधिक वैल्यूएशन वाली कंपनियों की सूची में अपनी जगह करी है। रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि भारत की Edtech कंपनी (BYJU’S) इस सूची में 18वां स्थान प्राप्त किया है। साथ ही कई कंपनियां जैसे Ola, RazorPay, CRED, Pharmeasy, OYO, Swiggy आदि जानी-मानी कंपनियों के नाम इस सूची में शामिल हैं। इनके अलावा भी कई ऐसी भारतीय कंपनियां हैं जिनका नाम दुनिया की सबसे अधिक मूल्यवान कंपनियों में शामिल किया गया है।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है