smartwatch

ब्लूटूथ कॉलिंग से लैस Redmi Watch 3 स्मार्टवॉच इस देश में हुई लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशंस – रेडमी ने अपनी नई स्मार्ट वॉच Redmi Watch 3 को यूरोप में आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। चाइना की इस कम्पनी ने अपनी नई स्मार्टवॉच में हमे 1.75 इंच का गोल AMOLED डिस्प्ले प्रदान किया गया है। जिसमे 390 × 450 पिक्सल का स्क्रीन रिजॉल्यूशन दिया गया है। जिसके साथ 60Hz का रिफ्रेश रेट भी मिलता है। इसमें हमें कई और कमाल के स्पेसिफिकेशन मिलते है जैसे कि वॉच फेस, ब्लूटूथ कॉलिंग, 120 से भी ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स और कई हेल्थ सूट आदि देखने को मिलते है।

Redmi Watch 3 की कीमत और उपलब्धता

सबसे पहले यूरोप में लॉन्च की गई इस वाच की कीमत के बारे में चर्चा करे तो Redmi Watch 3 Smartwatch की यूरोप में कीमत 119 यूरो भारतीय रुपयों में करीब 10,600 रुपये बताई गई है। रेड्मी की यह स्मार्टवॉच अब यूरोप के मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है।

आपको बता दें कि भारतीय मार्केट के अलावा भी ग्लोबली लेवल पर इस वाच की उपलब्धता के बारे में आधिकारिक रूप से रेडमी कंपनी द्वारा किसी भी प्रकार की जानकारी प्रदान नहीं करी गई है।

Redmi 3 स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशन

रेडमी की इस स्मार्ट वॉच में अच्छे स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। जिनके बारे में चर्चा करें तो Redmi Watch 3 में AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिस की स्क्रीन साइज 1.75 इंच की है। इसमें HD रेजॉल्यूशन के साथ 60Hz का रिफ्रेश रेट प्रदान किया गया है। इसका डायल केस स्क्वायर शेप में रहेगा जिसके कारण यह पहले की तुलना में 14.8 प्रतिशत बड़ी स्क्रीन के साथ आती है। साथ ही हमें 600 nits की पीक ब्राइटनेस भी देखने को मिलती है।

Redmi Watch 3 स्मार्ट वॉच में हमें दाएं तरफ में एक बटन भी दिया गया है। रेडमी कंपनी द्वारा यह दावा किया गया है कि उनकी यह नई स्मार्ट वॉच में हमें सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं जिस के अंतर्गत 50 मीटर तक पानी में भी यह स्मार्ट वॉच सुरक्षित कार्य कर सकती है। Redmi Watch 3 दो कलर वेरिएंट के साथ लांच की गई है जिसमें एक ब्लैक कलर है तथा दूसरा आइवरी उपलब्ध कराया गया है। बैटरी की बात करें तो इस स्मार्ट वॉच में 289mAh बैटरी ऐड की गई है। जिसे एक बार चार्ज करने पर 12 दिनों तक का बैटरी बैकअप प्राप्त हो जाता है।

Redmi स्मार्टवॉच के फीचर्स

सबसे पहले बात करें Redmi 3 में मिलने वाले फीचर के बारे में तो इस वॉच में हमें स्लीप एंड स्ट्रेस ट्रैकर, हार्ट-रेट मॉनिटर, ब्रीद एक्सरसाइज, SpO2 सेंसर जैसे फीचर्स मिलेंगे तथा खास महिलाओं के लिए मेंस्ट्रुअल साइकिल मॉनिटर का भी फीचर प्रदान किया गया है। इसमें हमें कई सारे स्पोर्ट्स मोड्स और एक्सरसाइज मोड्स के भी फीचर्स मिलते हैं। जिनकी संख्या 120 से अधिक है।

इस वॉच में मिलने वाले इनबिल्ट जीपीएस की सहायता से आप अपनी आउटडोर एक्टिविटी की जानकारी भी पता कर सकते है। ब्लूटूथ कॉलिंग फैसिलिटी भी हमें Redmi Watch 3 मैं देखने को मिलती है। इन सबके अतिरिक्त इस Redmi 3 Smartwatch में एसओएस इमरजेंसी कॉल फीचर भी प्रदान किया गया है।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है