Lucknow Super Giants

LSG vs DC: होम ग्राउंड पर लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 50 रनों से जीता मैच, मार्क वुड ने चटकाए 5 विकेट – आईपीएल 2023 का तीसरा मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं लखनऊ सुपरजाइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। हालांकि जवाब में दिल्ली की टीम 9 विकेट खोकर भी निर्धारित 20 ओवर में 143 रन ही बना पाई। और यह मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 50 रनों से अपने नाम कर लिया।

बता दें कि लखनऊ सुपरजाइंट्स ने दिल्ली के खिलाफ जीत के साथ आईपीएल 16वा सीजन की शुरुआत की है। वही लखनऊ सुपरजाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के आईपीएल मुकाबलों को देखा जाए तो अभी तक लखनऊ और दिल्ली के बीच तीन मुकाबले हुए हैं। तीनों ही मुकाबलों में लखनऊ सुपरजाइंट्स ने जीत हासिल की है। पिछले सीजन लखनऊ सुपरजाइंट्स ने दिल्ली को दो लगातार मैचों में हराया था।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपरजाइंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए थे। इस दौरान काइल मेयर्स ने सबसे ज्यादा 73 रनों की पारी खेली। बता दे कि मैच में काईल मेयर्स ने 38 गेंदों पर दो चौके और 7 छक्के भी लगाए थे। वही विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने 21 गेंदों पर 36 तो वहीं कप्तान केएल राहुल ने 12 गेंदों पर 8 रन बनाए। इसके अलावा मैच में दीपक हुड्डा ने 18 गेंदों में 17, कुणाल पांड्या ने 13 गेंदों पर 15 तथा मार्कस स्टोइनिस ने 10 गेंदों पर 12 रनों की पारी खेली। वहीं दिल्ली की ओर से गेंदबाजी करते हुए खलील अहमद और चेतन सकारिया ने दो-दो विकेट चटकाए तो वही अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के नाम एक-एक सफलता रही।

194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 9 विकेट खोकर भी मात्र 143 रन ही बना पाई। इस दौरान सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 9 गेंदों पर 12 रनों की पारी खेली और वह मार्क वुड की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 48 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली हालांकि डेविड वार्नर को दूसरे छोर पर लंबे समय तक किसी अन्य खिलाड़ी का साथ नहीं मिला। वही डेविड वॉर्नर के अलावा रिले रूसो ने 20 गेंदों पर 30 तथा अक्षर पटेल ने 11 गेंदों पर 16 रन बनाए। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स का कोई भी खिलाड़ी दहाई का अंक नहीं छु पाया। मैच में मिचेल मार्श बिना अपना खाता खोले ही मार्क वुड की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए तो वही रोमेन पावेल भी 3 गेंदों पर 1 रन बनाकर रवि बिश्नोई की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।

बता दे कि गुजरात टाइटंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए मार्क वुड ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने 4 ओवर में 14 रन देकर 5 विकेट चटकाए तो वही रवि बिश्नोई और आवेश खान ने भी अपनी टीम को दो-दो सफलताएं दिलाई। बता दें कि यह मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स के होम ग्राउंड अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेला गया था।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है