Nokia G60 5G

भारत में Nokia C12 Plus स्मार्टफोन लॉन्च, डिवाइस मे मिलेगी 6.3 इंच डिस्प्ले, 4000mAh बैटरी तथा कई फीचर – एक समय भारत में टॉप मोबाइल कंपनियों में शुमार रहने वाली Nokia फिर से अपना दबदबा भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में बनाने की तैयारी कर चुकी हैं। इसीलिए स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर द्वारा Nokia C12 तथा Nokia C12 Pro को पहले ही भारत में लॉन्च कर चुकी है।

कंपनी द्वारा अब इस सीरीज में एक और मॉडल को लॉन्च करने की तैयारियां पूरी हो चुकी है। यह स्मार्टफोन Nokia C12 Plus के नाम से लांच किया जाने वाला है। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को नोकिया की ऑफिशल वेबसाइट पर लिस्ट भी किया जा चुका है। इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको इस बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन तथा फीचर्स के बारे में जानकारी प्रदान करी है।

Nokia C12 Plus Smartphone के स्पेसिफिकेशंस

Nokia के इस C12 Plus डिवाइस में हमें 6.3 इंच HD+ का डिस्प्ले देखने को मिलता है। जिसके साथ 1,520 x 720 पिक्सल का रिजॉल्यूशन भी दिया गया है। प्रोसेसर के मामले में इस फ़ोन में 8 Core Unisoc चिपसेट Processror दिया है।

Nokia C12 Plus Smartphone मै 2GB RAM + 32GB इंटरनल स्टोरेज भी प्रदान की जाती है। microSD कार्ड को ऐड करके हम इसमें एक्सटर्नल स्टोरेज को बढ़ा भी सकते है। इस स्मार्टफोन में रिमूवेबल बैटरी प्रदान की गई है। जो इस डिवाइस को वर्तमान में मार्किट में उपलब्ध स्मार्टफोन से काफी अलग बनती है। हैडफोन जैक इस गेजेट में 3.5mm का दिया गया है।

Nokia C12 Plus की कीमत क्या है?

कंपनी के द्वारा इस Nokia C12 Plus Smartphone को एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन के रूप में भारतीय स्मार्टफोन मार्किट में उतारा है। इस फ़ोन को 7,999 रुपये की प्राइज में लॉन्च किया जाने वाला है। इसमें मिलने वाले कलर आप्शन की बात करें तो यह फोन हमे चारकोल, डार्क स्यान और लाइट मिंट कलर्स आप्शन में देखने को मिलेगा।

नोकिया C12 Plus स्मार्टफोन के फीचर्स

नोकिआ C12 Plus स्मार्टफोन Android 12 Go edition ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है। आमतौर पर यह ओएस वर्तमान में मौजूद स्मार्टफोंस में देखने को नहीं मिल रहा है। बैटरी के मामले में इस स्मार्टफोन में 4000mAh की बैटरी प्रदान की गई है। चार्ज करने के लिए इसमें हमें माइक्रो यूएसबी पोर्ट प्रोवाइड किया गया है।

बात करें इसके कनेक्टिविटी फीचर्स के बारे में तो इसमें हमें डुएल सिम स्लॉट दिए गए हैं। साथ ही हमें Bluetooth, 4G VoLTE, GPS तथा WiFi आदि फीचर्स भी प्रदान किए गए हैं।

बात करें स्मार्टफोन के कैमरा क्वालिटी के बारे में तो Nokia C12 Plus स्मार्टफोन में हमें 8MP का रियर कैमरा प्रदान किया जाता है। बैक साइड में LED फ्लैशलाइट भी एडेड है। साथ ही बात करें इसके सेल्फी कैमरा की तो इसमें हमें 5MP का फ्रंट कैमरा प्रदान किया गया है।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।