MS Dhoni

CSK vs LSG: चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता पहला मैच, लखनऊ को 12 रनो से दी शिकस्त – सोमवार को हुए एम चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई बनाम लखनऊ सुपरजाइंट्स के मुकाबले में धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 रनों से जीत दर्ज की। बता दें कि आईपीएल 2023 सीजन में सीएसके की यह पहली जीत है। पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं साल 2019 के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने होम ग्राउंड एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया।

मैच में टॉस जीतकर कप्तान केएल राहुल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वही पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। इस दौरान पिछले मुकाबले में 92 रनों की पारी खेलने वाले ऋतुराज गायकवाड ने 31 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्के लगाते हुए 57 रनों की पारी खेली तो वहीं सलामी बल्लेबाज डेवोन कौनवे ने भी 29 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली हालांकि वह अपने अर्धशतक से चूक गए और मार्क वुड की गेंद पर कुणाल पांड्या को अपना कैच थमा बैठे। मैच में शुभम दुबे ने 16 गेंद पर 27 तो वही मोइन अली ने 13 गेंद पर 19 रनों की पारी खेली। बता दे कि दोनों का ही विकेट रवि बिश्नोई के नाम रहा।

चेन्नई सुपर किंग्स का सबसे महंगा खिलाड़ी बेन स्टोक्स लगातार दूसरे मुकाबले में भी कुछ खास नहीं कर पाया और मात्र 8 गेंदों पर 8 रन बनाकर आवेश खान की गेंद पर यश ठाकुर को अपना कैच थमा बैठे। वही मैच में रविंद्र जडेजा ने छह गेंद पर 3 रन बनाए तो वही अंबाती रायडू ने 14 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के लगाते हुए नाबाद 27 रनों की पारी खेली।

इसके अलावा मैच में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी ओवर में बल्लेबाजी करते हुए लगातार दो गेंदों पर दो बेहतरीन छक्के लगाए। जिससे कि मैच में और भी ज्यादा रोमांच बढ़ गया। परंतु धोनी तीसरी गेंद पर छक्का लगाने का प्रयास करने में रवि बिश्नोई को अपना कैच थमा बैठे। हालाकी महेंद्र सिंह धोनी के 2 छक्कों की बदौलत सीएसके ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। वहीं लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से मार्क वुड और रवि बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

218 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपरजाइंट्स ने बेहतरीन शुरुआत की। इस दौरान राहुल ने 20 रनों की पारी खेली। इसके अलावा काईल मेयर्स ने 22 गेंदों पर आठ चौके और दो छक्के लगाते हुए 53 रनों की पारी खेली। वही मैच में दीपक हुड्डा ने 6 गेंद पर 2 रन तथा कुणाल पांड्या ने 9 गेंद पर 9 रन बनाए।

वही मिडिल ऑर्डर में मार्कस स्टोइनिस ने 18 गेंदों पर 21, निकोलस पूरन ने 18 गेंदों पर 32 तो वही आयुष बडोनी ने 18 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली। लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी के आखिरी ओवर में जीत के लिए 28 रनों की दरकार थी। हालांकि लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम मात्र 15 रन ही बना पाई और 12 रनो से यह मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स ने जीत लिया। इस दौरान कृष्णा गौतम ने 11 गेंदों पर नाबाद 17 रन और मार्क वुड ने 3 गेंद पर नाबाद 10 रन बनाए।

सीएसके की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोइन अली ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए तो वही तुषार देशपांडे के नाम भी दो सफलता रही। बता दे कि इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की यह पहली जीत है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को अपना अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ 8 मार्च को खेलना है।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।