Gujarat Titans

DC vs GT: 6 विकेट से जीता गुजरात टाइटंस, दिल्ली की लगातार दूसरी हार – IPL 2023 के सातवे मुकाबले में गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस ने छह विकेट से दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया है। बता दे कि अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। वही दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए थे। जिसके बाद गुजरात टाइटंस ने 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर ही मैच अपने नाम कर लिया। बता दें कि गुजरात टाइटंस की इस सीजन में लगातार दूसरी जीत है तो वही दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी हार

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कप्तान डेविड वॉर्नर ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए 32 गेंदों पर 7 चौके लगाते हुए से 33 रनों की पारी खेली। हालांकि फिर वह अलजारी जोसेफ की गेंद पर आउट हो गए। वहीं मैच में पृथ्वी शॉ ने 5 गेंद पर 7 तथा मिशेल मार्स ने 4 गेंद पर 4 रन बनाकर सस्ते में ही अपना विकेट खो दिया। इसके अलावा मैच में सरफराज खान ने 34 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली। वही मैच में ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 22 गेंदों पर 36 तथा अभिषेक पोरेल ने 11 गेंदों पर 20 रन बनाए। हालांकि मैच में रैली रूसो पहली ही गेंद पर राहुल तेवटिया को अपना कैच थमा बैठे। दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 162 रन बनाए। वही गुजरात टाइटंस की ओर से मोहम्मद शमी और राशिद खान ने तीन-तीन विकेट चटकाए। इसके अलावा अलजरी जोसेफ ने दो विकेट लिए।

163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की ओर से ओपनर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने 7 गेंदों पर 14 तो वही शुभमन गिल ने 13 गेंदों पर 14 रनों की पारी खेली। बता दे कि दोनों ही बल्लेबाज का विकेट एनरिक नोर्तजे को मिला। वही मैच में कप्तान हार्दिक पांड्या 4 गेंद पर 5 रन बनाते हुए खलील अहमद की गेंद पर अभिषेक पोरेल को अपना विकेट देते चले। वही मैच में इंपैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी करने आए विजय शंकर ने 23 गेंदों पर 29 रनों की पारी खेली और वह भी मिचेल मार्श की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।

एक समय में ऐसा लग रहा था कि गुजरात लायंस की टीम यह मैच नहीं जीत पाएगी परंतु फिर साईं सुदर्शन ने बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों पर चार चौके और 2 छक्के लगाते हुए नाबाद 62 रनों की पारी खेली। वहीं डेविड मिलर ने भी उनका भरपूर साथ दिया। इस दौरान मिलर ने 16 गेंद पर नाबाद 31 बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। वही दिल्ली की ओर से एनरिक नोर्तजे को 2, तथा खलील अहमद और मिचेल मार्श को एक-एक सफलता मिली। दिल्ली के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज करने के पश्चात गुजरात टाइटंस पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। बता दें कि इससे पहले गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।