OnePlus Ace

पहले 3 अगस्त को OnePlus Ace Pro स्मार्टफोन को लॉन्च करने की योजना बनाई गई थी। हालांकि इस प्रोग्राम को स्थगित कर दिया गया और आखिरकार आज चीन में इस स्मार्टफोन को लागू किया गया। मोबाइल फ़ोन पर मौजूद सबसे तेज वायर्ड चार्जिंग सिस्टम के साथ OnePlus Ace Pro स्मार्टफोन आता हैं तथा आज तक का सबसे तेज चिपसेट OnePlus Ace Pro स्मार्टफोन में एंड्रॉयड के लिए उपलब्ध कराया गया हैं। आइए अब हम OnePlus Ace Pro स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस तथा फीचर्स से लेकर प्राइस आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus Ace Pro स्मार्टफोन की उपलब्धता तथा फीचर्स:
अगर बात कीमत की करे तो ¥3,499 मतलब कि 41,228 रुपए OnePlus Ace Pro के 12GB+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की प्राइस है। दूसरी तरफ ¥3,799 मतलब कि 44,763 रुपए 16GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की प्राइस है तथा ¥4,299 मतलब कि 50,658 रुपए 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की प्राइस है। अगर उपलब्धता की बात करें तो 15 अगस्त 10 बजे से चीन में OnePlus Ace स्मार्टफोन मौजूद हो सकते हैं। अगर बात इसके कलर ऑप्शन की करें तो यह ग्रीन तथा ब्लैक जैसे तीन कलर में मिल सकता है।

OnePlus Ace Pro स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस:
अगर बात स्पेसिफिकेशंस की करें तो 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले इस स्मार्टफोन में उपलब्ध कराई गई हैं इसका रेजोल्यूशन FHD+ 2412×1080 पिक्सल, 394 PPI तथा 120Hz रिफ्रेश रेट हैं। यह HDR10+ तथा 720Hz तक टच सैंपलिंग रेट, 20.1:9 पैनल sRGB/DCI-P3 कलर गेमूट्स को सपोर्ट करता हैं। अगर बात प्रोसेसर कि करें तो Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1 से यह स्मार्टफोन लैस हैं। अगर बात ऑपरेटिंग सिस्टम की करें तो एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड ColorOS 12.1 पर यह कार्य करती हैं। अगर बात डाइमेंशन की करें तो OnePlus Ace Pro स्मार्टफोन की मोटाई 8.8mm, लंबाई 163mm, चौड़ाई 75.4mm तथा वजन 204 ग्राम हैं। अगर बात स्टोरेज की करें तो LPDDR5 RAM तथा UFS 3.1 स्टोरेज इस स्मार्टफोन में उपलब्ध कराई गई हैं।

अगर बात कैमरा कि करें तो इस स्मार्टफोन में पहला कैमरा 50 मेगापिक्सल का, अल्ट्रा वाइड कैमरा 8 मेगापिक्सल का तथा तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का उपलब्ध कराया गया हैं। दूसरी तरफ, 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा इस स्मार्टफोन के फ्रंट में मौजूद कराया गया हैं। अगर बात कनेक्टिविटी की करें तो यूएसबी टाइप सी पोर्ट 2.0, ड्यूल सिम, NFC, 5जी, GNSS, वाई-फाई6 तथा ब्लूटूथ 5.2 इस स्मार्टफोन में उपलब्ध कराया गया हैं। अगर बात अन्य फीचर्स की करें तो ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स, स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर तथा वीसी लिक्विड कूलिंग सिस्टम इस स्मार्टफोन में उपलब्ध कराए गए हैं। अगर बात बैटरी बैकअप की करें तो इस स्मार्टफोन में 150W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,800mAh की बैटरी दी गई है।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।