Realme logo

भारत में इसी महीने लॉन्च होगा Realme Narzo N55 स्मार्टफोन,जानिए स्पेसिफिकेशन तथा सारी डिटेल्स – Realme ऐसा चाइनीस स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर्स ब्रांड है जोकि हर बार भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में नए-नए डिवाइस लॉन्च करता रहता है। और इसी कड़ी में अब अप्रैल के महीने में Realme Narzo N55 भारतीय मार्केट में देखने को मिल सकता है।

रियल मी कंपनी द्वारा अपने नए स्मार्टफोन सीरीज Narzo N का टीचर भी लांच किया गया था। इसी के साथ आधिकारिक तौर पर Realme Narzo N55 इस सीरीज का पहला स्मार्टफोन होने वाला है।

भारत की लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon द्वारा भी इस डिवाइस का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है। लॉन्च होने के बाद इसे Realme की Official Website के अतिरिक्त एमेजॉन तथा बाकी ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीदना संभव होगा ।

Realme Narzo N55 के स्पेसिफिकेशन

सबसे पहले बात करें Realme Narzo N55 के कलर वैरीअंट की तो वर्तमान समय तक इस डिवाइस के प्राइम ब्लू कलर में उपलब्ध होने की जानकारी निश्चित हुई है। इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग के साथ ही इसके लुक और डिजाइन के बारे में भी जानकारी प्राप्त हुई है।

Narzo N55 स्मार्टफोन में हमें बैक पैनल पर दो सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल का सेटअप देखने को मिलता हैं। इसकी दाहिनी और पर वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। इन्हीं के साथ में पावर बटन भी ऐड किया गया है।

फोन के बारे में बात करें तो रियल में कंपनी द्वारा इस डिवाइस को इस प्राइस रेंज का सबसे पतला स्मार्ट फोन होने की घोषणा की गई है। इसकी मोटाई मात्र 7.89 mm है, जो कि काफी कम है। Realme कंपनी की तरफ से वर्तमान समय तक इस डिवाइस की कीमत के बारे में कोई भी आधिकारिक रूप से जानकारी प्रदान नहीं करी गई है। परंतु कुछ दिनों में हमें इस फोन की कीमत के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त हो सकती हैं।

Narzo N55 12 Smartphone के फीचर्स

Realme Narzo N55 स्मार्टफोन के हमें स्टोरेज के आधार पर दो वेरिएंट दिखने वाले हैं जिसमें से एक वैरीअंट Realme Narzo N55 4GB RAM + 64GB स्टोरेज के साथ आता है तथा दूसरा वैरीअंट 4GB RAM + 128 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा जाने वाला है। आधिकारिक रूप से निश्चित तो नहीं है किंतु ऐसे अनुमान लगाया जा रहा है कि डिवाइस के 6GB RAM + 64GB तथा 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ-साथ 8GB RAM + 128GB आंतरिक स्टोरेज वाले वैरीअंट भी देखने को मिल सकते हैं।

कुछ ही समय पहले Realme GT Neo 5 SE स्मार्टफोन को चाइनीस स्मार्टफोन मार्केट में आधिकारिक रूप से लॉन्च करा है। आपको बता दें कि Realme Narzo N55 को GT Neo 5 Lite Version के रूप में देखा जा रहा है। रियल मी ने इस GT Neo 5 को फरवरी में वहां के मार्केट में लॉन्च करा था। रियल मी ने फोन में 240W चार्जिंग सपोर्ट देने की बात कही थी। इसकी तुलना करे तो Realme GT Neo 5 SE की बैटरी चार्जिंग सपोर्ट के मामले में 100W के सपोर्ट के साथ आती है।

रियल मी की तरफ से जल्द ही हमें फोल्डेबल स्मार्टफोन्स और फ्लिप फोन भी देखने को मिल सकते है। हाई रेंज वाले प्रीमियम स्मार्टफोन की श्रेणी में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स अधिक पॉपुलर हो रहे हैं।

फोल्डेबल स्माटफोन वाली कैटेगरी में बड़ी स्मार्टफोन कंपनियां जैसे Xiaomi, Samsung, Oppo, Vivo और Tecno पहले से ही उपस्थित हैं। लेकिन अभी तक Realme ने फोल्डेबल फोन मार्केट में नहीं उतारा है। साथ ही ना ही Realme द्वारा अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की कोई स्पेसिफिकेशंस की जानकारी बताई गई हैं। लेकिन अपने सह पार्टनर कंपनी OnePlus द्वारा फोल्डेबल डिवाइस के लॉन्च का एक टीजर शेयर किया गया था। इस डिवाइस को आधिकारिक रूप से साल की तीसरी तिमाही यानी जुलाई माह के बाद लांच करने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है